छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर के निर्देशन में अबूझमाड़ क्षेत्र के बच्चों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

कलेक्टर ने बच्चों से कहा आगे की पढ़ाई के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

नारायणपुर, जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के भूमकाल छात्रावास रेकावाया के बच्चों को कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन में दो दिवसीय भ्रमण कराया गया। इन बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शैक्षणिक भ्रमण कराया गया इसका मुख्य उद्देश्य जिला प्रशासन द्वारा इस छात्रावास में अध्यनरत बच्चों को बाहरी दुनिया से परिचित कराने का मकसद था। ताकि वह मुख्य धारा से जुड़कर आगे का अध्यापन कार्य अच्छे से कर सकें साथ ही जिला प्रशासन द्वारा इन सभी बच्चों के अध्यापन के लिए डंुगा एवं रेकावाया में शिक्षा हेतु सुविधा उपलब्ध करई जा रही है।
जिला प्रशासन के सकारात्मक सोच के अनुसार बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जिसके कारण बच्चों के मानसिकता में सकारात्मक सोच आ सके जिससे वे मुख्य धारा में जुड़कर सामाजिक आर्थिक एवं मानसिक रूप से विकसित हो सके और अपने जीवन को उज्ज्वल बना सके, इन बच्चों को देखकर गांव के अन्य बच्चे भी स्कूल जाने के लिए प्रेरित हो सके। इन सभी बच्चों के अध्यापन के लिए डुंगा एवं रेकावाया में शिक्षा हेतु सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। रेकावाया आश्रम के बच्चों को दंतेवाड़ा के एजुकेशन हब जावंगा, दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर, दिव्यांग स्कूल सक्षम और अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल आस्था का भ्रमण कराया गया। दंतेवाड़ा के भ्रमण पश्चात् बच्चों को जगदलपुर में दंतेश्वरी मंदिर का दर्शन कराया गया राजमहल का भ्रमण के दौरान बस्तर के राजा कोमलचंद भंजदेव से बातचीत करवाया गया उनके द्वारा राजतंत्र एवं बस्तर संस्कृति के बारे में रोचक जानकारी दी गई। जगदलपुर के पुरातात्विक संग्रहालय (म्यूजियम) का भी अवलोकन कराया गया, उसके पश्चात चित्रकोट जलप्रपात का भी भ्रमण के पश्चात आसना स्थित बस्तर अकादमी ऑफ डांस, आर्ट, लिटरेचर एंड लैंग्वेज संस्था का भ्रमण कराया गया एवं विश्रामगृह बादल में ही विश्राम करवाया गया इस दौरान बच्चों के द्वारा गायन, संगीत, वादन का भी लुफ्त उठाया।
भ्रमण के दौरान सहायक खंड शिक्षा अधिकारी ओरछा संतोष पात्र, बीआरसी लक्ष्मीकांत सिंह, सीएसी डुंगा राजू सलाम, बासिंग के प्रधान अध्यापक संतुराम नुरेटी, पिड़ियाकोट के अधीक्षक मानु कोर्राम, प्राथमिक शाला पुसालाभा के शिक्षक हेमा कश्यप, सरपंच डुंगा मड्डाराम नेताम, शिक्षक लालूराम, बस्सूराम आलामी, मंगेश नेताम सहित विद्यार्थीगण शामिल थे।

kgnews

Recent Posts

भोपाल में महिला अपराध 20% बढ़े, विशेषज्ञ ने बताया- बेटियों को स्मार्टफोन देने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

भोपाल में महिला अपराध 20% बढ़े, विशेषज्ञ ने बताया- बेटियों को स्मार्टफोन देने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

भोपाल  राजधानी में महिला सुरक्षा के दावों के बीच एक बेहद चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई…

21 minutes ago
MP में UCC विधेयक की तैयारी तेज, मतांतरित आदिवासियों को लेकर समिति कर रही कानूनी मंथन

MP में UCC विधेयक की तैयारी तेज, मतांतरित आदिवासियों को लेकर समिति कर रही कानूनी मंथन

भोपाल  मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक 20 जुलाई से प्रारंभ हो रहे…

26 minutes ago
बेतवा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी, भोपाल समेत 3 जिलों में बनेगी साइंटिफिक प्लानिंग

बेतवा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी, भोपाल समेत 3 जिलों में बनेगी साइंटिफिक प्लानिंग

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के…

29 minutes ago
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

10 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

10 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

10 hours ago