छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर धर्मेश साहू ने जल जीवन मिशन के पानी टंकी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का किया निरीक्षण,

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर धर्मेश साहू ने बरमकेला ब्लॉक में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी टंकी निर्माण कार्य का विगत दिवस निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पानी टंकी निर्माण के साथ-साथ पाइप लाइन विस्तार और जल कर की भी समीक्षा की। जल जीवन मिशन के महत्वपूर्ण कार्य के तहत पाइप लाइन विस्तार, पानी टंकी निर्माण और जल आपूर्ति व्यवस्था की सफलतापूर्वक स्थापना का निर्माण स्थल पर जाकर कलेक्टर द्वारा निरीक्षण से कार्य की गुणवत्ता का प्रत्यक्ष आंकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे अधूरे और निर्माणाधीन कार्यों को जल्द से जल्द और गुणवत्ता के साथ पूरा करें ताकि आमजन को जल्द से जल्द पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

कलेक्टर धर्मेश साहू ने कहा कि जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाना है, जिसके लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया ताकि भविष्य में कोई तकनीकी समस्या न हो। साथ ही, उन्होंने पाइप लाइन विस्तार के काम में तेजी लाने को कहा।

कलेक्टर ने निर्माण स्थलों पर जाकर स्वयं वहां की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि स्थानीय लोगों को निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और परियोजना समय सीमा के भीतर पूरी हो। कलेक्टर की इस निरीक्षण यात्रा से निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट संदेश मिला है कि कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

kgnews

Recent Posts

बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर

बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर

रायपुर  प्रदेश में मानसून की सक्रियता के साथ ही ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान के सकारात्मक…

12 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए दो दिवसीय सेमीनार सम्पन्न

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए दो दिवसीय सेमीनार सम्पन्न

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा वित्तीय प्रशासन को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं दक्ष बनाने की दिशा…

17 minutes ago
इंदौर में मानसून का धमाका, अगले हफ्ते फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर

इंदौर में मानसून का धमाका, अगले हफ्ते फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर

इंदौर प्रदेश में अब तक सर्वाधिक वर्षा वाले जिलों में देवास के साथ इंदौर अव्वल…

22 minutes ago
राजगढ़ में बाल विवाह पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों की शादी कराने के आरोप में 16 लोगों पर केस

राजगढ़ में बाल विवाह पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों की शादी कराने के आरोप में 16 लोगों पर केस

 राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका और नाबालिग युवक का विवाह कराने…

25 minutes ago
मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन 31 अगस्त तक आमंत्रित

मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन 31 अगस्त तक आमंत्रित

भोपाल  सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना का वित्तीय…

27 minutes ago
सेवा सेतु से घर बैठे मिल रही समयबद्ध शासकीय सेवाएं

सेवा सेतु से घर बैठे मिल रही समयबद्ध शासकीय सेवाएं

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल प्रशासन…

27 minutes ago