छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण, नागरिकों को मिलेगी 24×7 बैंकिंग सुविधा …

एमसीबी : जिले में बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नवीन एटीएम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात उन्होंने फीता काटकर नवीन एटीएम का विधिवत लोकार्पण किया।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने कहा कि कलेक्टर कार्यालय परिसर में एटीएम की स्थापना से अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को नकदी निकासी सहित विभिन्न बैंकिंग सेवाएं एक ही स्थान पर सहजता से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे लोगों का समय बचेगा तथा डिजिटल बैंकिंग को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का विस्तार वित्तीय समावेशन को मजबूत बनाने के साथ-साथ आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अंबिकापुर के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रतीक अग्निहोत्री, जिला अग्रणी प्रबंधक बिजन नायक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मनेन्द्रगढ़ शाखा प्रबंधक उदय सिंह लोधी सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी एवं कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि नवीन एटीएम के प्रारंभ होने से कलेक्टर कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को 24×7 नकदी निकासी, बैलेंस इन्क्वायरी, मिनी स्टेटमेंट सहित अन्य एटीएम आधारित बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इससे बैंकिंग सेवाएं और अधिक सुलभ एवं प्रभावी होंगी।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

3 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

3 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

4 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

4 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

4 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

4 hours ago