छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर ने ग्राम मूड़ीपार पहुंचकर जनगणना कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण सर्वेक्षण के दिए निर्देश

खैरागढ़, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज विकासखंड खैरागढ़ अंतर्गत ग्राम मूड़ीपार पहुंचकर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। वर्तमान में जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर चंद्रवाल ने प्रगणकों द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य की जानकारी ली तथा घर-घर जाकर किए जा रहे मकान सूचीकरण की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आंकड़ों के आधार पर भविष्य की योजनाएं एवं विकास कार्य तय किए जाते हैं। इसलिए प्रत्येक परिवार एवं मकान की सही जानकारी दर्ज करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सर्वेक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा निर्धारित प्रपत्रों को सावधानीपूर्वक भरने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू सहित जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

52 minutes ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

1 hour ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

1 hour ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

1 hour ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

2 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

2 hours ago