छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर ने मोतियाबिंद रोगियों के त्वरित चिन्हांकन के दिए निर्देश…

कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा जिले के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ’अटल वयो अभ्युदय योजना’ (एवीवाईएवाई) के अंतर्गत मोतियाबिंद सर्जरी हेतु विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। समाज कल्याण संचालनालय रायपुर के संदर्भ में जारी इस निर्देश के तहत जिले के ऐसे वरिष्ठ जन जो मोतियाबिंद की समस्या से ग्रसित हैं, उनकी पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिले के समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आर.एच.ओ. महिला व पुरुष, मितानिन और विभागीय अमले के माध्यम से अपने क्षेत्रों में मोतियाबिंद पीड़ित बुजुर्गों का सर्वे कर उनका चिन्हांकन सुनिश्चित करें। चिन्हित किए गए नागरिकों की विस्तृत जानकारी निर्धारित प्रारूप में तैयार कर एक सप्ताह के भीतर सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी में कार्यालय उपसंचालक समाज कल्याण कोरबा ई मेल आईडी dpsw.korba@gmail.com में उपलब्ध करानी होगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जिले के वरिष्ठ नागरिकों को दृष्टि दोष से मुक्ति दिलाकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

3 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

4 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

4 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

4 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

4 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

4 hours ago