छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक

अवैध धान खरीदी में संलिप्त कोचियों के विरूद्ध करें सख्त कार्रवाई – कलेक्टर लंगेह

महासमुंद , कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित कर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं आगामी आयोजनों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, विभागीय जिलाधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक में कलेक्टर लंगेह ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि धान खरीदी निरंतर जारी रहे। उन्होंने नोडल अधिकारियों को लगातार उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उठाव में देरी के कारण किसी भी स्थिति में खरीदी बंद न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के लिए अब केवल 7 दिन ही शेष रह गए हैं, ऐसे में छोटे एवं सीमांत कृषकों को धान खरीदी में प्राथमिकता देवें। अंतर्राज्यीय एवं सभी जांच चौकियों में सतर्कता से निगरानी रखने एवं आशंका की स्थिति में संबंधित परिवहन की जांच एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी से संबंधित कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। कोचियों पर सतत निगरानी रखी जाए एवं उनके स्टॉक का भौतिक सत्यापन करते रहें। किसी भी तरह अवैध धान की खरीद बिक्री न हो। शिकायत पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करें।


कलेक्टर ने मुख्यमंत्री द्वारा गढ़पुलझर, झलप, खल्लारी, सलखण्ड एवं दुर्गापाली में की गई घोषणाओं के समय-सीमा में तथा गुणवत्ता पूर्ण क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। संबंधित विभागों को नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए कहा गया। बैठक में आधार बेस्ड उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित रहें। उपस्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ई-ऑफिस प्रणाली को लेकर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी फाइलों का मूवमेंट ई-फाइल के माध्यम से ही किया जाए, यह अनिवार्य है। इससे कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित होगी। गांवों और हाईवे किनारे समुचित कचरा प्रबंधन के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कचरा पेटी की व्यवस्था की जाए तथा नियमित अंतराल पर उसकी सफाई करे। लोगों में यह आदत विकसित करें कि कचरा इधर-उधर न फेंके और कचरा पेटी में ही डालें।


इसके अतिरिक्त बैठक में अन्य शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित के कार्यों में तेजी, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, तथा समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने पीएम जनमन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनचौपाल, समय-सीमा पत्रक और राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


समय सीमा के पश्चात सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि सबसे पहले अधिकारी-कर्मचारी यातायात नियमों का अनिवार्यतः पालन सुनिश्चित करें। दैनिक आवाजाही में वाहनों का उपयोग के दौरान सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करें। उन्होंने यातायात प्रभारी को नियमित चेकिंग के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी ने यातायात संबंधी अन्य जानकारी दी।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर गाली-गलौज का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ में नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर गाली-गलौज का वीडियो वायरल

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक मामला…

32 minutes ago
महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल – मंत्री सुश्री भूरिया

महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल – मंत्री सुश्री भूरिया

महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल - मंत्री सुश्री…

38 minutes ago
MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

भोपाल   मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल राज्य सरकार ने…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, 5 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, 5 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में…

3 hours ago
CG : खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति

CG : खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति

राज्य में 20.14 लाख हेक्टेयर में धान, कोदो, कुटकी, रागी, तिल, मूंगफली सहित विभिन्न फसलों की…

3 hours ago