कोण्डागांव, कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में किसानों के लिए खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता तथा उनके समयबद्ध वितरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण तथा निक्षय निरामय अभियान के तहत टीबी स्क्रीनिंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने आगामी पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए विकासखंड स्तर पर व्यापक तैयारी करने तथा सभी अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने उल्लास साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने हेतु पंजीयन अभियान में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री सूर्य घररू मुफ्त बिजली योजना, लखपति दीदी योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
इंदौर पीटीसी ग्राउंड पर मंगलवार को 988 नए आरक्षकों की दीक्षांत परेड हुई. परेड में…
आरंग. विकासखंड आरंग के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुज़रा में सियासी भूचाल आ गया…
कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन विकास, तकनीकी…
छिंदवाड़ा शहर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध केसरी नंदन हनुमान मंदिर को जिला प्रशासन से मिले…
भिलाई. युगांडा से आए 3 नए यात्रियों की ट्रेसिंग की गई. तीनों यात्री 7 जून…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की…