छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर लंगेह ने किया कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण

भू-अभिलेख रिकॉर्ड रूम को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के दिए निर्देश

अनाधिकृत व्यक्तियों के रिकॉर्ड रूम में घुसने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

शौचालय की नियमित सफाई करने एवं स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के निर्देश

महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने  विशेष रूप से भू-अभिलेख रिकॉर्ड रूम की स्थिति का अवलोकन किया एवं रिकॉर्ड को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर लंगेह ने स्पष्ट रूप से कहा कि भू-अभिलेख शाखा में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः निषेध है। किसी प्रकार की अतिरिक्त राशि या अवैध वसूली की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनाधिकृत व्यक्ति किसी भी तरह भू अभिलेख संबंधी कार्य को अंजाम न दे, वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखने तथा शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर लंगेह ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अनाधिकृत अथवा बिचौलिये के झांसे में न आएं और सीधे संबंधित कार्यालय से संपर्क कर शासन की निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य कराएं। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया। शौचालय की नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिए। गंदगी पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित को कड़ी चेतावनी दी।

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी टॉयलेट्स की प्रतिदिन कम से कम दो बार फिनाइल से सफाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक एक घंटे में टॉयलेट फ्रेशनर का उपयोग कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखा जाए।
कलेक्टर ने कहा कि शासकीय कार्यालयों में पारदर्शिता, अनुशासन एवं स्वच्छता प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान अपर कलेक्टर द्व्य सचिन भूतड़ा एवं रवि साहू, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा एवं मनोज खांडे मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया  उमरिया में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से…

31 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया…

52 minutes ago
CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

1 hour ago
CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…

1 hour ago
CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…

2 hours ago
CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

कोरबा। कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट…

2 hours ago