रायपुर। अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही अब त्योहारी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस दौरान कई त्योहारों में सरकारी दफ्तर और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। कल से प्रदेश में दशहरा की छुट्टी रहेगी। 12 अक्टूबर तक प्रदेश में दशहरा अवकाश रहेगा। इससे संबंधित आदेश सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही जारी कर दिए गए थे। दशहरा के बाद इसी महीने में दिवाली की छुट्टी भी पड़ेगी। चलिए जानते हैं कब-कब स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
दरअसल, कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने दशहरा-दिवाली सहित अन्य अवकाशों का ऐलान किया था। इनमें से ज्यादातर छुट्टियां अक्टूबर महीने में ही पड़ने वाला है। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक प्रदेश में दशहरा अवकाश रहेगा। वहीं दीपावली की चार छुट्टियां भी इसी महीने में होगी, जबकि दो छुट्टी अगले महीने यानि नंबर में रहेगी। यदि एक साथ सभी को जोड़कर देखें तो अक्टूबर महीने में 15 दिन स्कूल-कॉलेज में अवकाश रहेगा। शनिवार को दशहरा होने के कारण सरकारी दफ्तर तो बंद ही रहेंगे। चूंकि कर्मचारियों को हर शनिवार और रविवार को छुट्टी मिलती है।
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा विगत 03 जून 2026 को जारी आदेश के माध्यम…
कोरिया । कोरिया जिले में स्थित एसईसीएल चरचा कोलियरी क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए…
दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार सर्चिंग व नक्सल विरोधी अभियान…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार में आपदा पीड़ितों को लगातार त्वरित…
रायपुर । मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में 1 से…
उज्जैन. उज्जैन, जल्द ही भगवान श्रीकृष्ण की विराट स्वरूप मूर्ति के रूप में देश को…