गरियाबंद. मैनपुर ब्लॉक के अमलीपदर थाना अंतर्गत घूमरा पदर गांव का 26 वर्षीय युवक लोकेश सोरी की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई. लोकेश रायपुर के एक कपड़ा व्यापारी के यहां वाहन चालक के रूप में काम करता था. युवक के आत्मघाती कदम से मौके पर हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार, लोकेश ने शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे अपने परिजनों को मैसेज कर बताया कि वह आज घर वापस लौट रहा है. लेकिन दिन ढलने तक वह घर नहीं पहुंचा. बाद में खबर आई कि वह कांकेर स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाया गया.
बताया जा रहा है कि व्यापारी के सभी स्टाफ कांकेर में लगे कपड़े के एक सेल में गए हुए थे. लोकेश होटल लेक व्यू के कमरे क्रमांक 213 में ठहरा हुआ था. उसने नहाने की बात कहकर अपने साथियों से होटल में रुकने की बात कही. लेकिन जब काफी देर तक वह सेल में नहीं पहुंचा और उसका फोन भी नहीं उठ रहा था, तो साथियों ने होटल मैनेजर से संपर्क किया. मैनेजर जब कमरे में पहुंचा और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया, जहां लोकेश पंखे से लटका हुआ पाया गया. इस घटना की जानकारी जब कपड़ा व्यापारी ने परिजनों को दी तो गांव में मातम पसर गया.
भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड-16 बीआरपी कालोनी के पार्षद विनय नेताम को संभागायुक्त…
रायपुर। CM विष्णुदेव साय शनिवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न काय्रक्रमों में शिरकत करेंगे. आज…
राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र में बीमार किशोरी को गलत मेडिकल रिपोर्ट के कारण पहले तो…
रायपुर। वन रक्षक भर्ती कराने के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज…
रायपुर खेती में बढ़ती लागत, मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक…
भोपाल प्रदेश में तबादलों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सरकार द्वारा लंबे समय से…