छत्तीसगढ़

CG : काम वाली बाई ने डॉक्टर के घर चुराई हीरा जड़ित कंगन, गिरफ्तार

बिलासपुर। डॉक्टर माखीजा के घर से तीन लाख रुपए का हीरा जड़ित सोने का कंगन चोरी हो गया। चोरी की वारदात को उनके घर में रसोइया का काम करने वाली युवती ने ही अंजाम दिया। उसने एक कंगन गिरवी रखने और दूसरा बेचने के लिए अपने दो परिचित की दो महिलाओं को दे दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने केस में दो सराफा कारोबारी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, मित्र विहार निवासी डॉक्टर रिया माखीजा अपने घर पर सोने की हीरा जड़ित कंगन रखी थी, जो कुछ दिन पहले गायब हो गई। इस पर उन्होंने अपने पति डॉक्टर ललित माखीजा को इस घटना की जानकारी दी। साथ ही बताया कि घर में खाना बनाने वाली सरजू बगीचा निवासी हेमा ध्रुव पर कंगन चोरी करने का शक है। पहले उन्होंने अपने स्तर पर पूछताछ की। लेकिन, कंगन नहीं मिला। तब उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर हेमा से पूछताछ की, तब वो पहले गोलमोल जवाब देने लगी। बाद में उसने कंगन चोरी करने की जानकारी दी।

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि एक कंगन को उसने अपने पड़ोसी करुणा राजपूत (33) और दूसरे को प्रीति सिंह राजपूत (47) को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने करूणा और प्रीति को पकड़कर पूछताछ की। तब पता चला कि एक महिला ने एक कंगन को सराफा व्यापारी के पास 45 हजार रुपए में बेच दी।

वहीं, दूसरी महिला ने दूसरे कंगन को सदर बाजार स्थित संतोषी ज्वेलर्स में कंगन को 65 हजार में गिरवी रख दिया। दोनों ने पूछताछ के बाद पुलिस ने मुंगेली के सराफरा कारोबारी राजकुमार जैन और संतोषी ज्वेलर्स के संचालक सराफा कारोबारी विजय गांधी को भी पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों कंगन को बरामद कर लिया है।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

21 minutes ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

28 minutes ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

33 minutes ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

52 minutes ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

1 hour ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

1 hour ago