छत्तीसगढ़

CG : कारखाने में सुरक्षा नियमों की अनदेखी, 17 हाईड्रा, 6 क्रेन के उपयोग पर रोक

महासमुंद । कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार, मेसर्स करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड में आज संयुक्त निरीक्षण किया गया। श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र एवं सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मनीष कुंजाम की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान विनिर्माण और निर्माणाधीन क्षेत्रों में उपयोग हो रही 17 हाईड्रा, 6 क्रेन, 4 जेसीबी, 12 मिक्सचर मशीन और ट्रकों में सुरक्षा संबंधी आवश्यक इंतजाम अनुपस्थित पाए गए। इस कारण से इन सभी उपकरणों के उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। साथ ही, गाड़ियों का फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने और सभी सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।  

इसके साथ ही ठेकेदार मेसर्स जया इंटरप्राइजेस का निरीक्षण विभिन्न श्रम अधिनियमों के अंतर्गत किया गया। निरीक्षण में कई कमियां पाई गईं, जिन पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। ठेकेदार को 07 दिनों के भीतर इन कमियों का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।  जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और श्रम कानूनों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित पक्षों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

6 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

6 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

7 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

7 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

7 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

7 hours ago