बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। न्यायधानी में एक पिता ने अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद हर तरफ सनसनी फ़ैल गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला न्यायधानी के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।
बता दें कि, यह पहली बार नहीं है कि, प्रदेश में दुष्कर्म का मामला सामने आया हो। पिछले कुछ समय से प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में हर रोज चाकूबाजी, हत्या, लूटपाट समेत कई अन्य अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है।
बदमाश लगातार बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं और उनके मन में पुलिस का कोई डर भी नहीं है। हाल ही में राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े केंद्रीय जेल के बाहर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं दिवाली के समय में भी प्रदेश में जमकर अपराधों को अंजाम दिया गया है।
- राष्ट्रीय कृषि विकास एवं राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना से हुआ अतिरिक्त आय- खाद-बीज की…
राजनांदगांव । जिला पंचायत -शिक्षा स्थाई समिति की बैठक 9 जून 2026 को दोपहर 3.30…
राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर में नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवारा…
- जिले में मतदान शांतिपूर्वक संपन्नराजनांदगांव । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय…
- हरियाली संरक्षण से लेकर स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं का किया जा रहा सुदृढ़ीकरण- ग्रीष्म…
जगदलपुर. भीषण गर्मी के बीच बस्तरवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इस…