छत्तीसगढ़

CG : किसान के साथ ठगी, एक मैसेज ने होश फाख्ता कर दिए

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में प्रधानमंत्री ऋण योजना के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. जहां ठग ने किसान को 6 लाख लोन का झांसा देकर दस्तावेज और ब्लैंक चेक जमा कराया गया. और फिर चेक से 4.5 लाख रुपए उड़ाकर फरार हो गया. मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है. पैसे ट्रांसफर होने के मैसेज ने पीड़ित किसान के होश उड़ा दिए, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. किसान अमित कुमार सिरगिट्टी क्षेत्र के ग्राम सारधा में रहने वाला निर्णेजक किसान है. उसकी पहचान गांव के नजदीक रहने वाले मनोहर रात्रे से हुई. मनोहर का गांव में अक्सर आना-जाना लगा रहता था. 1 अप्रैल को आरोपी मनोहर ने किसान अमित को प्रधानमंत्री ऋण योजना के तहत 6 लाख रुपए के लोन दिलाने की बात कही. इस बहाने उसने अमित से उसका आधार, पैन कार्ड, राशन कार्ड, पासबुक की फोटो कॉपी और ब्लैंक चेक ले गया. अमित लोन मिलने का इंतजार कर रहा था. लेकिन 4 अप्रैल को आरोपी मनोहर ने किसान के बैंक में चेक लगाकर 4.50 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए. जब बैंक खाते से लाखों रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर होने का मैसेज आया तो किसान अमित के होश उड़ गए. इसके बाद से उसने मनोहर को कॉल किया, तो उसका फोन बंद आ रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपी मनोहर की तलाश में जुटी है.

kgnews

Recent Posts

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

23 minutes ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

26 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

28 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

33 minutes ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

43 minutes ago
E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

भोपाल भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने रविवार को भोपाल में मीडिया…

43 minutes ago