छत्तीसगढ़

CG : कुटुमसर गुफा देखने के लिए सैलानियों को करना होगा थोड़ा और इंतजार,

जगदलपुर। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित कुटुमसर गुफा को देखने के शौकीन सैलानियों को इस साल थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. हर साल 1 अक्टूबर को गुफा खोली जाती है, लेकिन इस बार इसे 10 अक्टूबर तक खोले जाने की संभावना है. क्योंकि गुफाओं में अभी पानी भरा हुआ है. 

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ चूड़ामणि सिंह ने कहा है कि गुफा में पानी और अन्य बाधाओं की वजह से इसे साफ किया जा रहा है. पानी के साथ-साथ बारिश के मौसम में गुफाओं में झाड़ियां उग जाती है, जिसकी सफाई की जा रही है, ताकि सैलानियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसके साथ ही गुफा तक पहुंचने वाले रास्तों को भी ठीक किया जा रहा है.

कांगेर घाटी में कई गुफाएं हैं, लेकिन सैलानियों की सबसे पसंदीदा कुटुमसर गुफा है. इसे 1956 में डॉ. शंकर तिवारी ने उजागर किया था. पहले मशाल का उपयोग कर गुफा को देखा जाता था, लेकिन अब गाइड सोलर लाइटों का उपयोग करते हैं. आमतौर पर बस्तर की गुफाएं 15 जून तक ही देखी जा सकती हैं. क्योंकि उसके बाद बारिश शुरू होने से गुफाओं में पानी भरने लगता है.

भारत की सबसे गहरी गुफा

कुटुमसर गुफा को भारत की सबसे गहरी गुफा माना जाता है जिसकी गहराई 60 से 120 फीट के बीच है और इसकी कुल लंबाई लगभग 4500 फीट है. इस गुफा की तुलना विश्व की सबसे लंबी गुफा ‘कर्ल्सवार ऑफ़ केव’ अमेरिका से की जाती है जो इसकी महत्ता को और बढ़ाती है.

1950 में हुई थी खोज

इस गुफा की खोज 1950 के दशक में भूगोल के प्रोफेसर डॉ. शंकर तिवारी ने कुछ स्थानीय आदिवासियों की मदद से की थी. पहले इसे गोपनसर (छिपी हुई गुफा) के नाम से जाना जाता था. बाद में जब यह कुटुमसर गाँव के नजदीक स्थित होने लगी इसे कुटुमसर गुफा के नाम से प्रसिद्ध किया गया.

इस गुफा में एक विशेष प्रकार की रंग-बिरंगी अंधी मछलियाँ पाई जाती हैं, जिन्हें प्रोफेसर के नाम पर कप्पी ओला शंकराई कहा जाता है. ये मछलियाँ गुफा के अनूठे पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा हैं, और इस क्षेत्र की जैव विविधता को दर्शाती हैं.

शोधकर्ताओं को भी करती है आकर्षित

कुटुमसर गुफा न केवल अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यह भूगर्भीय और जीववैज्ञानिक अनुसंधान के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्थल है. यह पर्यटकों और शोधकर्ताओं को आकर्षित करती है जो इसके अद्वितीय स्वरूप और जीवों का अध्ययन करने के लिए यहाँ आते हैं.

kgnews

Recent Posts

CG : ED को छापेमारी में मिली सफलता, उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख कैश बरामद …

CG : ED को छापेमारी में मिली सफलता, उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख कैश बरामद …

रायपुर। ईडी की टीमों ने बुधवार को सीजी पीएससी घोटाले में सघन जांच की। अलग…

3 minutes ago
राजनांदगांव : सरकारी दीवारों पर निजी विज्ञापन से सुंदरता बिगड़ी, वर्षों से रंगरोगन नहीं…

राजनांदगांव : सरकारी दीवारों पर निजी विज्ञापन से सुंदरता बिगड़ी, वर्षों से रंगरोगन नहीं…

राजनांदगांव | शहर में सरकारी भवनों और दीवारों पर अवैध विज्ञापनों की भरमार है। जगह-जगह…

5 minutes ago
राजनांदगांव : राधा और कृष्ण दो नहीं बल्कि एक ही दिव्य स्वरूप हैं : पंडित अर्पित भाई…

राजनांदगांव : राधा और कृष्ण दो नहीं बल्कि एक ही दिव्य स्वरूप हैं : पंडित अर्पित भाई…

राजनांदगांव , श्रीसत्यनारायण मंदिर समिति के द्वारा आयोजित 16 दिवसीय पुरुषोत्तम मास श्रीनारायण महामहोत्सव के…

8 minutes ago
CG : रेंजर गायब दिखे तो सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सस्पेंड करने के दिए निर्देश …

CG : रेंजर गायब दिखे तो सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सस्पेंड करने के दिए निर्देश …

रायपुर। नवापारा-राजिम नगर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन…

18 minutes ago
राजनांदगांव : पुरी-गांधीधाम ट्रेन से उतरा तस्कर झोले में मिला एक लाख का गांजा…

राजनांदगांव : पुरी-गांधीधाम ट्रेन से उतरा तस्कर झोले में मिला एक लाख का गांजा…

राजनांदगांव , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल की रेलवे सुरक्षा बल टीम ने…

20 minutes ago
CG : आज उमस ज्यादा, सुबह बदली छटने के बाद निकली धुप, शाम को बारिश का अलर्ट …

CG : आज उमस ज्यादा, सुबह बदली छटने के बाद निकली धुप, शाम को बारिश का अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग के…

24 minutes ago