बिलासपुर। सिरगिट्टी के नयापारा स्थित तालाब में किसी ने नवजात का शव फेंक दिया। इधर कुत्ते नवजात के शव को नोच रहे थे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। सिरगिट्टी टीआइ विजय चौधरी ने बताया कि नयापारा पानी टंकी के पास स्थित तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान लोगों ने देखा कि कुत्ते कपड़े में लिपटे नवजात के शव को नोच रहे थे। लोगों ने कुत्तों को वहां से भगाया।इसके बाद घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। इस पर टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नवजात के शव को चीरघर भेजकर पीएम कराया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर नवजात के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। टीआइ ने बताया कि पहले मानव भ्रूण होने की आशंका व्यक्त की जा रही थी। डाक्टरों ने बताया कि नवजात पूरी तरह विकसित था और समय पर प्रसव हुआ है। इसके आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से आयोजित…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सिंहस्थ : 2028 में…
भोपाल भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा ने विश्व को सदैव जीवन जीने की दिशा दी…
रायपुर कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा महिला किसानों को…
भोपाल राष्ट्रपतिदौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम रविवार…
बैकुंठपुर. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर स्थानीय नेता सहित तीन लोगों को 16 जून…