जांजगीर-चांपा। केएसके महानदी पावर प्लांट के गेट सामने भू विस्थापित किसान अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं. किसानों का आरोप है कि बार-बार प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है. किसान नेताओं ने कहा कि पहले भी उन्होंने आंदोलन किया था, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिले. वे प्लांट प्रबंधन पर मनमानी और तानाशाही का आरोप लगा रहे हैं.
किसानों ने एक ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन को सूचित किया था कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे प्रदर्शन करेंगे. किसानों ने बताया कि उनके प्रतिनिधि मांगों को लेकर पहले ही कलेक्टर से मिल चुके हैं और शासन द्वारा प्रभावित गांवों की समस्याओं की सूची प्लांट प्रबंधन के पास भेजी जा चुकी है. इसके बावजूद प्रबंधन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. किसानों की मांगों का उचित समाधान न होने पर वे आज फिर से एकजुट होकर केएसके महानदी पावर प्लांट के गेट के सामने धरना पर बैठ गए हैं.
रायपुर. छत्तीसगढ़ में 1 जून को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के आम…
कोण्डागांव, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित…
उत्तर बस्तर कांकेर, ‘विश्व सायकल दिवस’ के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट अंतर्गत 07 जून…
भोपाल भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी सास, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह…
रायपुर। राजधानी रायपुर में स्थित टिकरापारा थाना क्षेत्र के चिश्तिया नगर इलाके में देर रात…
रायगढ़। जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया…