छत्तीसगढ़

CG : कॉलेज छात्र कोरोना संक्रमित निकला, स्वास्थ्य विभाग ने किया होम आइसोलेट

बिलासपुर जिले में रविवार कोरोना के 2 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट J.N 1 के संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए एम्स रायपुर सैंपल भेजा है। जो दो मरीज संक्रमित मिले हैं, उनमें एक स्टूडेंट और दूसरा अधेड़ उम्र का है। दरअसल, मंगला निवासी 56 वर्षीय शख्स कोरबा में काम करता है, जो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। कोरबा में एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आई थी। दवा सेवन के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं होने पर 13 जनवरी को बिलासपुर सिम्स में आरटीपीसीआर टेस्ट कराया।

जिसकी रिपोर्ट रविवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। दूसरा मरीज संबलपुर का है, जो कोनी में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से छात्र बीमार था। कोरोना के लक्षण मिलने पर उसने 13 जनवरी को सिम्स में आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था। रविवार को उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि तबीयत ठीक नहीं होने पर छात्र अपने घर संबलपुर चला गया है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने फोन कर युवक से संपर्क किया और उसके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। छात्र को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।

kgnews

Recent Posts

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

24 minutes ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

49 minutes ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

50 minutes ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

1 hour ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सुजलॉन ग्रुप के सीईओ कपूर ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सुजलॉन ग्रुप के सीईओ कपूर ने की भेंट

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सुजलॉन ग्रुप के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर  अजय कपूर ने…

1 hour ago