रायपुर । कोंडागांव वनमंडल में संचालित दो सॉ मिलों पर वन विभाग ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया है। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी कोंडागांव के निर्देश पर संयुक्त वनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में की गई।
उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल को प्राप्त शिकायतों में बताया गया था कि जोगेन्द्र सॉ मिल और शारदा विजय सॉ मिल, दोनों का संचालन बिना वैध उत्तराधिकारी के किया जा रहा था। शिकायत की पुष्टि होने पर उड़नदस्ता दल की उपस्थिति में दोनों सॉ मिलों में जांच की गई। इसके बाद दोनों सॉ मिलों को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध संचालन और नियमों के उल्लंघन पर आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…
रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…
रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…
कवर्धा । पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई…
चंडीगढ़. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ के अंतर्गत…
सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज जिला…