राम लला दर्शन योजना से जिले के 51 श्रद्धालु हुए लाभान्वित
कोंडागांव । राम लला दर्शन योजना के अंतर्गत कोंडागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का एक दल अयोध्या धाम के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के इस दल को कोंडागांव नगर के अंबेडकर चौक से रात्रि 9:30 बजे हरी झंडी दिखाकर बस्तर प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने रवाना किया।
इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। श्रद्धालुओं का यह जत्था बस द्वारा राजनांदगांव तक की यात्रा करेगा, इसके पश्चात ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेगा। जत्थे में शामिल श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन को लेकर अत्यंत उत्साहित और भावविभोर नजर आए। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, मनोज जैन और स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन उठाएगा बारसे रोशन के पढ़ाई का पूरा खर्च रायपुर, छत्तीसगढ़ के अति-वनांचल (सुकमा) जिले…
20 जून तक आवेदन आमंत्रित रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति…
वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वन्यजीव फोरेंसिक प्रशिक्षण सम्पन्न हाथियों की मृत्यु की…
निर्धारित मानकों के अनुरूप तेज गति से हो रहे निर्माण कार्य की सराहना रायपुर, जशपुर जिले…
शासन की किसान हितैषी नीतियों से किसानों को समय पर मिल रहा उर्वरक ’सुव्यवस्थित वितरण व्यवस्था…
रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, मिट्टी की सेहत सुधारने और लोगों…