CG : कोका-कोला फैक्ट्री में आयकर विभाग ने की छापेमारी …

बिलासपुर। आयकर विभाग की टीम ने सिरगिट्टी स्थित एक बड़ी पेय पदार्थ फैक्ट्री नर्मदा ड्रिंक्स पर छापामारी की कार्रवाई की है। सुबह-सुबह अधिकारियों की एंट्री से कर्मचारियों और आसपास के लोगों में चर्चा का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की छह सदस्यीय टीम सुबह फैक्ट्री पहुंची और अंदर प्रवेश करते ही दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।

यह वही यूनिट है जहां कोका-कोला ब्रांड के उत्पाद तैयार किए जाते हैं। अधिकारियों ने वित्तीय रिकॉर्ड, बैंक लेन-देन और आय से जुड़े कागजात खंगालने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई केवल बिलासपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि संबंधित इकाइयों पर अन्य राज्यों में भी एक साथ छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए फैक्ट्री परिसर के बाहर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

अंदर जांच टीम फाइल और डिजिटल रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि यहां आय से संबंधित दस्तावेज, टैक्स भुगतान, और वित्तीय लेन-देन की पारदर्शिता की पड़ताल की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा …

CG : स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा …

रायपुर। कभी भय और अनिश्चितता से घिरे जीवन जीने वाले सुकमा जिले के कई युवाओं…

9 minutes ago
CG : नक्सल पीड़ित परिवार के देवा मंडावी को मिली शासकीय नौकरी …

CG : नक्सल पीड़ित परिवार के देवा मंडावी को मिली शासकीय नौकरी …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की "छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत…

19 minutes ago
CG : सतरेंगा में दर्दनाक हादसा, पिकनिक पर गए SECL कर्मी की नदी में डूबने से मौत …

CG : सतरेंगा में दर्दनाक हादसा, पिकनिक पर गए SECL कर्मी की नदी में डूबने से मौत …

कोरबा। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा में रविवार को पिकनिक मनाने गए 24 वर्षीय…

23 minutes ago
मैहर-रीवा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; पूर्व MLA के परिवार के 5 लोगों की मौत

मैहर-रीवा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; पूर्व MLA के परिवार के 5 लोगों की मौत

 मैहर  मैहर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर  देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को…

23 minutes ago
CG : बिलासपुर में हुआ था दर्दनाक हादसा, हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान …

CG : बिलासपुर में हुआ था दर्दनाक हादसा, हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान …

बिलासपुर: हाईकोर्ट ने कोटा ब्लॉक के भाड़म गांव में करंट से हुई तीन मौतों के…

28 minutes ago
CG : आज BJP विधायक दल की अहम बैठक …

CG : आज BJP विधायक दल की अहम बैठक …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी मानसून सत्र की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा…

54 minutes ago