कोण्डागांव, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी द्वारा दिये गये जानकारी अनुसार अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक-युवतियों को कोसा वस्त्र बुनाई का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि 4 माह होगी, जिस दौरान प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को मासिक शिष्यवृत्ति 3000 रुपये प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी, लेकिन भोजन व्यवस्था स्वयं अभ्यर्थियों को करनी होगी। आवेदन हेतु आवेदक अनुसूचित जनजाति वर्ग से होना चाहिए, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच, शैक्षणिक योग्यता कम से कम साक्षर हो। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र 30 नवम्बर 2024 तक कार्यालय कलेक्टर जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, कोण्डागांव, प्रथम तल, रूम नंबर-80 से कार्यालयीन समय 11 बजे से 05 बजे तक में प्राप्त कर सकते हैं।
रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…
रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…
रायपुर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…