रायपुर खनिज विभाग ने रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अभनपुर क्षेत्र में बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत का अवैध परिवहन करते 12 वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की गई है. खनिज अधिकारी ने बताया कि उक्त वाहनों से लगभग 3 लाख 28 हजार रुपए की अर्थदंड जमा कराई जाएगी. खनिज विभाग की टीम ने 28 और 29 दिसंबर की दरमियानी रात ये कार्रवाई की है.
बता दें कि गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम पारागांव में कोलियरी एवं पारागांव के मध्य स्थित अटल चौक वाली रास्ते से महानदी की सीना लगातार छलनी की जा रही है. पिछले कई दिनों से 3-4 पोकलेन मशीनों से लगातारअवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है.
कुछ दिन पहले भी कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर बिना रॉयल्टी पर्ची के खनिजों का अवैध परिवहन करते 21 वाहनों को जब्त कर जुर्माना लगाया गया था. इन जब्त वाहनों से जुर्माना भी जमा कराया गया.
भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड-16 बीआरपी कालोनी के पार्षद विनय नेताम को संभागायुक्त…
रायपुर। CM विष्णुदेव साय शनिवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न काय्रक्रमों में शिरकत करेंगे. आज…
राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र में बीमार किशोरी को गलत मेडिकल रिपोर्ट के कारण पहले तो…
रायपुर। वन रक्षक भर्ती कराने के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज…
रायपुर खेती में बढ़ती लागत, मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक…
भोपाल प्रदेश में तबादलों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सरकार द्वारा लंबे समय से…