CG : खाद्य विभाग द्वारा महासमुंद, बागबाहरा एवं तुमगांव क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूना जांच की कार्रवाई की गई…

महासमुंद, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में होली पर्व के मद्देनजर मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान का विस्तार किया गया है। अभियान के तहत 28 फरवरी को महासमुंद, बागबाहरा एवं तुमगांव क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर दबिश देकर निरीक्षण एवं नमूना जांच की कार्रवाई की गई।

विभागीय टीम द्वारा तेंदूकोना स्थित विजय किराना स्टोर्स से बेसन एवं मैदा के विधिक नमूने संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वहीं महासमुंद के भवानी मिष्ठान से कलाकंद, सेव, बूंदी लड्डू एवं पेड़ा के नमूने निगरानी के आधार पर जांच हेतु प्रेषित किए गए। इसी क्रम में तुमगांव स्थित शिवा होटल से मैदा, पनीर, बूंदी एवं कलाकंद के सर्विलांस नमूने लिए गए, ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित की जा सके।

इसके अलावा, तुमगांव स्थित साईं होटल एवं ज्ञानी फैमिली ढाबा का भी सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संचालकों को साफ-सफाई, खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग को लेकर कड़े निर्देश दिए गए। विभाग ने निर्देश दिए है कि त्योहारों के दौरान मिलावट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और आम जनता को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : बस्तर के रिहायशी इलाके में बाघ की धमक, वन विभाग का अलर्ट …

CG : बस्तर के रिहायशी इलाके में बाघ की धमक, वन विभाग का अलर्ट …

बस्तर। दरभा क्षेत्र के कुरंदी गांव में करीब 1 दशक बाद बाघ ने दस्तक दी…

5 minutes ago
राजनांदगांव : जीआर मरकाम होंगे नगर निगम के नए आयुक्त…

राजनांदगांव : जीआर मरकाम होंगे नगर निगम के नए आयुक्त…

राजनांदगांव| सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की ट्रांसफर सूची जारी की…

7 minutes ago
राजनांदगांव : शिविर के आमंत्रण का पोस्टर विमोचन किया…

राजनांदगांव : शिविर के आमंत्रण का पोस्टर विमोचन किया…

राजनांदगांव अग्रवाल सभा, महिला मंडल, नवयुवक मंडल ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निशुल्क एचपीवी…

10 minutes ago
विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए 8 से 15 जुलाई तक महाविद्यालयों में लगेगा प्रवेश मेला

विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए 8 से 15 जुलाई तक महाविद्यालयों में लगेगा प्रवेश मेला

विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए 8 से 15 जुलाई तक महाविद्यालयों में…

18 minutes ago
CG : सांप के काटने से 5 बच्चों की हालत नाजुक थी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बची जान …

CG : सांप के काटने से 5 बच्चों की हालत नाजुक थी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बची जान …

रायगढ़। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अलग-अलग घटनाओं में विषैले सांपों के डंस का शिकार हुए…

20 minutes ago
राजनांदगांव : लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें…

राजनांदगांव : लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें…

अंबागढ़ चौकी , तहसील साहू संघ अंबागढ़ चौकी द्वारा साहू सामुदायिक भवन में कॅरियर गाइडेंस,…

21 minutes ago