छत्तीसगढ़

CG : खून से लथपथ मिला शख्स, डायल 112 के जवान ने बचाई जान

 कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत चेक पोस्ट भद्रपारा में नदी किनारे एक व्यक्ति खून से लथपथ अवस्था में देखा गया,जिसकी सूचना व्यक्ति के मामा ने डायल 112 को दी, डायल 112 ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार बीते 10 फरवरी की रात तकरीबन 12 बजे संतोष चौहान पिता स्वर्गीय फिरंता चौहान उम्र लगभग 45 वर्ष बेहोशी की हालत में भद्रा पारा स्थिति नदी किनारे पड़ा हुआ था। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

जिसकी सूचना घायल व्यक्ति के मामा ने डायल ११२ को दी,बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत डायल 112 में तैनात आरक्षक हिमांचल सिंह कंवर और चालक सत्येंद्र सिंह गेंदले बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल व्यक्ति को डायल 112 के माध्यम से जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया, वहीं घटना की सूचना बालको थाना प्रभारी की भी दी गई है। फिलहाल व्यक्ति को चोट कैसे लगी है इसका पता नही चल पाया है पुलिस द्वारा मामले की जांच उपरांत ही घटना की विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : दीवार फांद घर में घुसा चोर…

राजनांदगांव : दीवार फांद घर में घुसा चोर…

राजनांदगांव | खड़गांव में किसान के मकान से डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर ली…

2 minutes ago
राजनांदगांव : धोखाधड़ी : काम अधूरा छोड़ा…

राजनांदगांव : धोखाधड़ी : काम अधूरा छोड़ा…

राजनांदगांव , कोल्ड स्टोरेज बनाने के नाम पर 2 करोड़ रुपए की ठगी हुई है।…

10 minutes ago
राजनांदगांव : गोदाम से अनाज की चोरी दो आरोपी हुए गिरफ्तार…

राजनांदगांव : गोदाम से अनाज की चोरी दो आरोपी हुए गिरफ्तार…

राजनांदगांव | ममता नगर क्षेत्र के अनाज गोदाम में चोरी के मामले में पुलिस ने…

21 minutes ago
राजनांदगांव : प्रमुख चौराहे की लाइट बंद अंधेरे से हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : प्रमुख चौराहे की लाइट बंद अंधेरे से हादसे का खतरा…

राजनांदगांव | फरहद चौक में लगी लाइटें बंद पड़ गई है। इससे दिन ढलते ही…

25 minutes ago
राजनांदगांव : बैगापारा में बना हाट बाजार हो रहा जर्जर, इस भवन का इस्तेमाल हो…

राजनांदगांव : बैगापारा में बना हाट बाजार हो रहा जर्जर, इस भवन का इस्तेमाल हो…

राजनांदगांव| लखोली के बैगापारा में लाखो रुपए खर्च कर हाट बाजार का निर्माण किया गया।…

30 minutes ago
राजनांदगांव : इंदिरा तालाब में फैल रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव : इंदिरा तालाब में फैल रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव | पुराना बस स्टैंड के पास मौजूद इंदिरा सरोवर तालाब में गंदगी फैलती जा…

35 minutes ago