छत्तीसगढ़

CG : खेत की मेड़ बनी कमाई का जरिया : सतावर की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय

“खेतों की मेड़ पर पैसों का पेड़” योजना से छत्तीसगढ़ के किसानों को मिला अतिरिक्त आमदनी का नया अवसर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में पारंपरिक कृषि के साथ-साथ किसानों को औषधीय खेती से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की एक अभिनव पहल शुरू की गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा “खेतों की मेड़ पर पैसों का पेड़” नामक नवाचार योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को सतावर के पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे अपने खेतों की खाली पड़ी मेड़ और सुरक्षा बाड़ का उपयोग अतिरिक्त आय के स्रोत के रूप में कर सकें।

एक पौधा, दोहरे फायदे खेतों की सुरक्षा भी और बंपर कमाई भी

            सतावर एक कांटेदार लता प्रजाति का औषधीय पौधा है, जो किसानों को दोहरा लाभ पहुंचाता है। सतावर कांटेदार होने के कारण इसे खेत की मेड़ पर लगाने से मवेशियों और आवारा पशुओं से फसलों की चौतरफा सुरक्षा होती है। मेड़ की खाली जगह का कोई उपयोग नहीं होता था, वहां सतावर उगाकर किसान लाखों रुपये की अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं।

औषधि उद्योगों में भारी मांग और औषधीय गुण

           सतावर के कंद में अद्भुत औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण आयुर्वेदिक और हर्बल दवा उद्योगों में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। इसका मुख्य उपयोग दवाओं के निर्माण में होता है। शारीरिक कमजोरी दूर करने और ताकत बढ़ाने में, स्तनपान कराने वाली माताओं में दुग्धवर्धन के लिए, शरीर की सूजन, दर्द और मानसिक तनाव को कम करने में किया जाता है। 

योजना की मुख्य विशेषताएं और सरकारी सहायता

        किसानों को बढ़ावा देने के लिए औषधि पादप बोर्ड द्वारा हर स्तर पर मदद दी जा रही है। किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सतावर के पौधे पूरी तरह मुफ्त (निःशुल्क पौधे) दिए जा रहे हैं, इसके लिए उन्हें केवल औषधि पादप बोर्ड से संपर्क करना होगा। पौधरोपण से लेकर फसल की कटाई और कंद तैयार होने तक की पूरी तकनीक का प्रशिक्षण बोर्ड द्वारा दिया जाएगा। किसानों को फसल बेचने के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए बोर्ड ने पहले से ही अनुबंधित क्रेताओं (अनुभवी खरीदारों) की व्यवस्था की है, जो सीधे किसानों से उपज खरीदेंगे। सतावर की फसल लगभग 16 महीने में तैयार हो जाती है। एक बार फसल तैयार होने के बाद यह कई वर्षों तक किसानों के लिए नियमित और सुनिश्चित आय का माध्यम बनी रहती है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

         बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने इस योजना को किसानों के लिए “दुधारू गाय” के समान लाभकारी बताया है। वहीं बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला का कहना है कि यह योजना किसानों की सुनिश्चित आय की चिंता को दूर करने में मील का पत्थर साबित होगी। “खेतों की मेड़ पर पैसों का पेड़” योजना न केवल छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में औषधीय पौधों के संरक्षण को बढ़ावा दे रही है, बल्कि पारंपरिक खेती की लागत के बीच किसानों के लिए मुनाफे का एक नया और सुरक्षित रास्ता खोल रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : दरिमा अंग्रेजी शराब दुकान हटाने की मांग पर प्रशासन परीक्षण पश्चात करेगी नियमानुसार कार्रवाई

CG : दरिमा अंग्रेजी शराब दुकान हटाने की मांग पर प्रशासन परीक्षण पश्चात करेगी नियमानुसार कार्रवाई

’’महतारी वंदन योजना” को शराब दुकान संचालन से जोड़े जाने सम्बन्धी खबर भ्रामक एवं तथ्यहीन…

20 seconds ago
CG : प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 04 जून को

CG : प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 04 जून को

19 परीक्षा केन्द्रों में 4849 परीक्षार्थी शामिल होंगे 19 परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त महासमुंद , छत्तीसगढ़…

3 minutes ago
CG : समाधान शिविर में चंद मिनटों में बना लर्निंग लाइसेंस तो खिल उठा युवा अखिलेश का मन

CG : समाधान शिविर में चंद मिनटों में बना लर्निंग लाइसेंस तो खिल उठा युवा अखिलेश का मन

आबादी पट्टा मिला तो दिया मुख्यमंत्री साय को धन्यवाद महासमुन्द मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन…

10 minutes ago
CG : बागेश्वर बाबा से भूपेश बघेल ने की मांग, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम भी कम कराकर दिखाएं …

CG : बागेश्वर बाबा से भूपेश बघेल ने की मांग, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम भी कम कराकर दिखाएं …

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को बिलासपुर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ…

10 minutes ago
CG : आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 जून तक

CG : आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 जून तक

उत्तर बस्तर कांकेर, जिले की सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र 2026-27 एवं 2026-28…

16 minutes ago
CG : उप निर्वाचन के तहत चारामा की मदिरा दुकानों व अहातों के लिए शुष्क दिवस घोषित

CG : उप निर्वाचन के तहत चारामा की मदिरा दुकानों व अहातों के लिए शुष्क दिवस घोषित

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों…

19 minutes ago