अंडर-19 बालिका कुश्ती की स्पर्धा, 8 मार्च तक होगा पंजीयन
धमतरी, के आमातालाब स्थित बाबू पंढरीराव कृदत्त इंडोर स्टेडियम में 9 मार्च को अस्मिता सिटी लीग का आयोजन होने जा रहा है। खेलो इंडिया योजना के तहत आयोजित इस लीग में अंडर-19 बालिका वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता होंगी। इसके लिए टीमों का पंजीयन 8 मार्च 2025 तक कराया जा सकेगा।
जिले के खेल अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया के तहत अस्मिता सिटी लीग की शुरूआत की गई है। इस लीग में धमतरी में अंडर 19 बालिका वर्ग में 50 किलोग्राम और 53 किलोग्राम श्रेणी में कुश्ती की प्रतियोगिताएं इंडोर स्टेडियम में होंगी। खेल अधिकारी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के लिए टीमों का पंजीयन 8 मार्च तक किया जाएगा। पंजीयन के लिए खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रूद्री कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही खेल इंडिया लघु केन्द्र इंडोर स्टेडियम, आमातालाब धमतरी में भी निःशुल्क पंजीयन कराया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए श्री जे.पी.देव से मोबाईल नंबर 63010-07368, सुश्री लीना यादव से 73896-34552 और श्री विकास सिंह ठाकुर से मोबाईल नंबर 91316-01455 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
रायपुर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के साथ ही ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान के सकारात्मक…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा वित्तीय प्रशासन को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं दक्ष बनाने की दिशा…
इंदौर प्रदेश में अब तक सर्वाधिक वर्षा वाले जिलों में देवास के साथ इंदौर अव्वल…
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका और नाबालिग युवक का विवाह कराने…
भोपाल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना का वित्तीय…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल प्रशासन…