छत्तीसगढ़

CG : गंगरेल डैम में मिली युवक की सड़ी-गली लाश,

धमतरी। जिले के गंगरेल डैम के पीछे फुटहामुड़ा के पास एक युवक की सड़ी-गली लाश पानी में तैरती हुई मिली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. मामला हत्या और आत्महत्या का है पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है. यह मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार गंगरेल बांध के पीछे फूटहामुड़ा के पास आज सुबह एक युवक की पानी में तैरती हुई लाश ग्रामीणों ने देखी. जिसके बाद मामले की सूचना केरेगांव पुलिस को दी गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला. मृतक के हाथ पर एक टैटू है जिसमें जैक लिखा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लाश सड़ने की वजह से पुलिस को शव की शिनाख्त करने में दिक्कत आ रही थी. वहीं आसपास के इलकों में पूछताछ के बाद युवक की शिनाख्त हो गई है. मृतक युवक की शिनाख्त जीतेन्द्र कुमार विश्वकर्मा अरौद मगरलोड निवासी के रूप में हुई है. युवक की लाश लगभग एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है. केरेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि लाश मिलने की सूचना ग्रामीणों से मिली है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल केरेगांव पुलिस मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है.

kgnews

Recent Posts

बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर, उचित…

12 minutes ago
मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

10 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

10 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

10 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

10 hours ago