छत्तीसगढ़

CG : गर्भवती महिला और बेटी की मौत, डैम में मिली लाश …

जशपुर। जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमे माँ और बेटी की मौत हो गयी. रविवार को घोघरा डैम में नहाने के दौरान 8 साल बच्ची पानी में डूबने लगी जिसे बचाने गयी 8 माह की गर्भवती माँ भी डूब गई और दोनों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक़, रविवार दोपहर सुकांती तिग्गा अपनी दो बेटियों आराधना तिग्गा (10 साल) और मीनाक्षी तिग्गा के साथ घोघरा डैम गई थीं. सुकांती तिग्गा डैम किनारे कपड़े धो रही थी. दूसरी तरफ बेटियां नहा रही थीं. नहाने के दौरान छोटी बेटी गहरे पानी में चली गयी और डूबने लगी.

बेटी को बचाने के लिए 8 माह की गर्भवती माँ सुकांती तिग्गा भी पानी में चली गयी और डूबने लगीं. बड़ी बेटी घर पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया. घंटों चलाये रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों की लाश मिली. दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला गया. सुकांती तिग्गा और बेटी दोनों की लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. माँ बेटी की मौत से परिजनों और ग्रामीणों में मातम छाया हुआ है.

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

6 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

6 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

6 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

6 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

7 hours ago