छत्तीसगढ़

CG : गांव के पास 4 बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग भी मौजूद

कोरबा। जिले के पाली वन परिक्षेत्र के डी जे सांगा में बाघ दिखने का दावा किया गया है। सड़क पार करने के दौरान 4 की संख्या में बाघ और शावक नजर आए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाने में वन विभाग लगा हुआ है।

वायरल वीडियो के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पहाड़ गांव निवासी विनोद कुमार आयम के घर शादी थी। शादी में शामिल होकर रात 9.30 बजे ग्राम पंचायत जेमरा के सरपंच भंवर सिंह उईके और ग्रामीण दशरथ सिंह राज मोटर साइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान रामटॉक जंगल के छिंदपहरी और सपलवा रोड के तिराहे के पास बाघ दिखे।

दूर से हॉर्न बजाने के बावजूद वह टस से मस नहीं हुए। यहां से दोनों व्यक्ति अपने गांव आकर पंचायत के लोगों को बाघ के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों की माने तो इस इलाके में कई बार बाघ को देखा गया है जो घर के आंगन में बकरी और मवेशियों को अपना शिकार बन चुके हैं। वन मंडल परिक्षेत्र में बाघ देखे जाने के चलते ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं।

kgnews

Recent Posts

CGPSC भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन-सचिव समेत कई अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी

CGPSC भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन-सचिव समेत कई अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर/दुर्ग. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के भर्ती घोटाले में सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय…

16 minutes ago
हिन्दी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा से युवा प्रेरणा लें : राज्यपाल पटेल

हिन्दी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा से युवा प्रेरणा लें : राज्यपाल पटेल

हिन्दी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा से युवा प्रेरणा लें : राज्यपाल पटेल सप्रे संग्रहालय में…

24 minutes ago
मत्स्य पालकों को मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, आधुनिक सामग्री बांटकर आजीविका को किया मजबूत

मत्स्य पालकों को मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, आधुनिक सामग्री बांटकर आजीविका को किया मजबूत

कोंडागांव/रायपुर. सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को कोंडागांव जिले के ग्राम…

26 minutes ago
31 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण की धड़कन रोकने से हाईकोर्ट का इंकार, दुष्कर्म पीड़िता मामले में बड़ा फैसला

31 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण की धड़कन रोकने से हाईकोर्ट का इंकार, दुष्कर्म पीड़िता मामले में बड़ा फैसला

जबलपुर  हाईकोर्ट जस्टिस विवेक जैन ने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की गर्भावस्था 31 सप्ताह से अधिक…

49 minutes ago
मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें : सचिव राज्य निर्चाचन आयोग

मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें : सचिव राज्य निर्चाचन आयोग

मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें : सचिव राज्य निर्चाचन आयोग फोटोयुक्त…

53 minutes ago
CG : कच्चे घर से खुशियों के आशियाने तक : महादेई के सपनों को मिला नया आसमान

CG : कच्चे घर से खुशियों के आशियाने तक : महादेई के सपनों को मिला नया आसमान

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जिंदगी, सुरक्षा के साथ बढ़ा आत्मसम्मान और भविष्य का विश्वास…

1 hour ago