Categories: दुर्ग

CG : गुजरात से फोन कर बेटी ने पिता का देहदान कर पूरी की पिता की इच्छा…

भिलाई (वैशाली नगर)। सुबोध कुमार चक्रवर्ती ने तीन वर्ष पूर्व नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से देहदान का संकल्प लिया था कल मध्य रात्रि सेक्टर 9 हॉस्पिटल में उनके निधन का समाचार मिलते ही उनकी पुत्री शिल्पी घोष चौधरी ने गुजरात से नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों को फोन कर पिता का देहदान कर उनकी इच्छा पूर्ण की परिवार के सदस्यों—पुत्री शिल्पी घोष चौधरी, पत्नी कल्पिता चक्रवर्ती एवं भांजे रंजीत चक्रबोर्ती—की सहमति से देहदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया एवं प्रभु दयाल उजाला ने वैशाली नगर स्थित निवास पहुंचकर देहदान प्रक्रीया में सहयोग किया।

शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजलि वंजारी के निर्देशन में संदीप रिशबुड, दीपक रवानी एवं दयाराम की टीम द्वारा देहदान की प्रक्रिया पूर्ण की गई। स्वर्गीय चक्रवर्ती की पत्नी कल्पिता चक्रवर्ती ने बताया कि उनके पति ने जीवनकाल में सदैव समाज सेवा को महत्व दिया और देहदान का संकल्प भी उसी भावना से लिया था। आज उनके परिवार ने अपने मुखिया की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए यह पुण्य कार्य संपन्न किया।

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने स्वयं भी अपने पति के साथ देहदान का संकल्प लिया है। पुत्री शिल्पी घोष चौधरी ने भावुक होकर कहा कि पिता के निधन से पूरा परिवार गहरे सदमे में है, किन्तु उनकी अंतिम इच्छा को पूरा कर उन्हें गर्व एवं आत्मसंतोष की अनुभूति हो रही है। नवदृष्टि फाउंडेशन के प्रभु दयाल उजाला ने चक्रवर्ती परिवार के इस साहसिक निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम समाज में देहदान एवं नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्राम टोलागांव में आई खुशहाली

राजनांदगांव : घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्राम टोलागांव में आई खुशहाली

- हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल- महिलाओं की मेहनत बची और ग्रामीणों का…

18 minutes ago
राजनांदगांव : ग्रामीण आजीविका मिशन की संविदा भर्ती में चयन के नाम पर धनराशि की मांग करने वालों से रहे सावधान

राजनांदगांव : ग्रामीण आजीविका मिशन की संविदा भर्ती में चयन के नाम पर धनराशि की मांग करने वालों से रहे सावधान

राजनांदगांव । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)…

21 minutes ago
राजनांदगांव : कृषकों से सार्वजनिक सड़कों पर लोहे के केज व रिंग लगे ट्रैक्टरों का संचालन नहीं करने की अपील

राजनांदगांव : कृषकों से सार्वजनिक सड़कों पर लोहे के केज व रिंग लगे ट्रैक्टरों का संचालन नहीं करने की अपील

राजनांदगांव । अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कृषकों से कृषि कार्य में उपयोग किए जाने…

25 minutes ago
राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा वर्षाकालीन तैयारियां तेज, सड़क, नाली, पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता

राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा वर्षाकालीन तैयारियां तेज, सड़क, नाली, पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता

राजनांदगांव । नगर पालिका निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए शहर में आधारभूत…

27 minutes ago
राजनांदगांव : सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल सुविधा से भूपेन्द्र को मिली बड़ी राहत – घर बैठे मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र

राजनांदगांव : सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल सुविधा से भूपेन्द्र को मिली बड़ी राहत – घर बैठे मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र

- सरल प्रक्रिया से बचा समय, बढ़ी शासकीय सेवाओं तक पहुंचराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के…

37 minutes ago
राजनांदगांव : फसल विविधीकरण ने बदली किसान दौलतराम साहू की सोच – खरीफ मौसम में धान की जगह उद्यानिकी फसल अपनाकर बढ़ाई आय

राजनांदगांव : फसल विविधीकरण ने बदली किसान दौलतराम साहू की सोच – खरीफ मौसम में धान की जगह उद्यानिकी फसल अपनाकर बढ़ाई आय

- कम पानी में लाभकारी खेती की ओर बढ़े कदमराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ…

40 minutes ago