CG : गौवंश संरक्षण के लिए कोरबा में गौ सेवा समिति की पहली बैठक संपन्न

कोरबा, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग रायपुर के मार्गदर्शन में कोरबा जिले की गौ सेवा समिति की प्रथम बैठक जिला अध्यक्ष विनय सिंह राठिया की अध्यक्षता में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला कोरबा के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक का संचालन प्रभारी उपसंचालक डॉ. मयंक गोस्वामी ने किया।

बैठक में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत गौवंश के संरक्षण और संवर्धन हेतु “गौ सेवा धाम” संचालित करने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड में 10 गौ सेवा धाम संचालित किए जाएंगे, जिनमें घूमंतू एवं निराश्रित गौवंशों को सुरक्षित रखा जाएगा। इसके लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर गौ सेवा समितियों का गठन किया गया है, जिनमें सरकार के प्रतिनिधियों सहित अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति पशुधन विकास विभाग द्वारा की गई है।

बैठक में जिला समिति के अध्यक्ष विनय सिंह राठिया ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रथम चरण में गौ सेवा धाम हेतु स्थल चिन्हांकन किया जाएगा। इसके संचालन के लिए स्वयंसेवी समूहों की वास्तविक स्थिति और निर्धारित मापदंडों पर पशुधन विकास विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा शीघ्र प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के प्रति उदासीनता या नकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने वाले किसी भी विभागीय अमले के प्रति सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रथम चरण में राष्ट्रीय एवं प्रदेश राजमार्गों के निकट स्थित गौठानों को प्राथमिकता देते हुए चयन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त, अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ को समिति में सदस्य बनाया गया है ताकि संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा न आए। अन्य जिलों की तरह कोरबा में भी शीघ्र समन्वय बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को गति देने पर बल दिया गया।
बैठक में जिला समिति के सदस्य विजय अग्रवाल, रामशरण तंवर, देवी गोपाल, शिवप्रकाश, करतला खंड अध्यक्ष मारुति पटेल, कटघोरा खंड अध्यक्ष गुरमीत सिंह सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिनिधियों ने इस योजना को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

kgnews

Recent Posts

CG : सुशासन एक्सप्रेस से बढ़ी लोगों की उम्मीद गांव-गांव पहुंच रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

CG : सुशासन एक्सप्रेस से बढ़ी लोगों की उम्मीद गांव-गांव पहुंच रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

रायपुर, प्रदेश में अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से…

24 seconds ago
CG : नीट यूजी में प्रवेश प्राप्त करने हेतु प्रदेश के संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर

CG : नीट यूजी में प्रवेश प्राप्त करने हेतु प्रदेश के संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर

रायपुर, प्रदेश में संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों को स्नातक स्तर पर मेडिकल…

4 minutes ago
CG : साहस और सजगता का सम्मान, केनाल रोड में लुटेरे को पकड़ने वाले आकाश को किया गया सम्मानित …

CG : साहस और सजगता का सम्मान, केनाल रोड में लुटेरे को पकड़ने वाले आकाश को किया गया सम्मानित …

रायपुर। माह मार्च 2025 मेें सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड कटोरा ताला के पास लूट…

6 minutes ago
CG : सुशासन तिहार 2026 : कस्तूरा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

CG : सुशासन तिहार 2026 : कस्तूरा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

प्रधानमंत्री आवास की चाबी और राशन कार्ड वितरण से ग्रामीणों के चेहरे खिले रायपुर, मुख्यमंत्री…

9 minutes ago
CG : 7 वार्डों में पानी सप्लाई नहीं, लोग परेशान …

CG : 7 वार्डों में पानी सप्लाई नहीं, लोग परेशान …

जगदलपुर। शहर में भीषण गर्मी के बीच स्वच्छ पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर…

12 minutes ago
CG : समाधान शिविर बना जिंदगी का यादगार पल

CG : समाधान शिविर बना जिंदगी का यादगार पल

ट्राइसाइकिल ने आसान किया दिव्यांग छात्र नागेश देशमुख का सफर धमतरी, धमतरी विकासखंड के ग्राम…

14 minutes ago