CG : ग्रामीणों की मेहनत और मनरेगा की मदद से ग्राम भखार की खरपोली तालाब बना जल संसाधन

आधा दर्जन से अधिक किसानों के दस एकड़ खेतों में सिंचाई की  मिली सुविधा

रायपुर,

ग्रामीणों की मेहनत और मनरेगा की मदद से ग्राम भखार की खरपोली तालाब बना जल संसाधन
ग्रामीणों की मेहनत और मनरेगा की मदद से ग्राम भखार की खरपोली तालाब बना जल संसाधन

जिला कोरिया के विकासखण्ड मुख्यालय बैकुण्ठपुर से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम भखार में खरपोली एक पुराना तालाब था। यह तालाब सिर्फ एक जल निकाय नहीं, बल्कि पूरे गांव की जीवन रेखा था। लेकिन समय के साथ, इस तालाब की हालत जर्जर हो गई थी। महात्मा गांधी नरेगा की मदद से ग्रामीणों ने अपने तालाब को एक नया जीवन देते हुए बहुपयोगी जल संसाधन बना लिया है।

अनुपयोगी हो चुका था तालाब

बरसों से गाद और मिट्टी भर जाने के कारण, तालाब ने अपनी गहराई खो दी थी। गांव वालों के लिए यह एक बड़ी समस्या बन गई थी क्योंकि हर साल गर्मी आते ही तालाब पूरी तरह से सूख जाता, जिससे न तो मवेशियों के लिए पानी बचता और न ही खेतों की सिंचाई के लिए। गांव के लोग लंबे समय से इसकी दशा सुधारने की मांग कर रहे थे।

ग्रामीणों की मेहनत और मनरेगा की मदद से ग्राम भखार की खरपोली तालाब बना जल संसाधन

मनरेगा से स्वीकृति

ग्राम पंचायत की मांग के अनुसार इसे ग्राम सभा के लेबर बजट में शामिल करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में, जिला पंचायत, कोरिया की पहल पर, इस तालाब के गहरीकरण कार्य की स्वीकृति जारी की गई। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटीयोजना के तहत, ग्राम पंचायत चारपारा को कार्यान्वयन एजेंसी बनाया गया और खरपोली तालाब गहरीकरण कार्य के लिए 7 लाख 55 हजार की राशि स्वीकृत की गई।खरपोली तालाब में गहरीकरण का कार्य शुरू करना आसान नहीं था। तालाब में बहुत अधिक मात्रा में कमलदण्ड के पौधे उगे हुए थे, जिससे गाद निकालने और खुदाई के दौरान श्रमिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन ग्राम पंचायत के सरपंच, मेट और रोजगार सहायक ने हार नहीं मानी। उन्होंने गांव में मुनादी कराई, मजदूरों से समन्वय स्थापित किया और हर सप्ताह 100 से अधिक श्रमिकों को काम में लगाया। सामुदायिक प्रयास से यह मुश्किल कार्य धीरे-धीरे पूरा होने लगा

मनरेगा के तहत स्वीकृत खरपोली तालाब के गहरीकरण के सकारात्मक परिणाम सामने आए।  कार्य पूर्ण होने के बाद, खरपोली तालाब में पर्याप्त पानी का भराव संभव हो सका। इस कार्य से सीधे तौर पर 8 परिवार लाभान्वित हुए, जिनमें परिवार प्रमुख कतवारी, संतोष,द्वारिका, विश्वनाथ,कीर्तिदेव और रामप्रसाद,भैयालाल जैसे किसान शामिल थे, जिनके पास कुल 2.70 हेक्टेयर रकबा था।

सिंचाई के लिए जल संसाधन

इस कार्य के पूर्णता के बाद सबसे बड़ा बदलाव सिंचाई के क्षेत्र में आया। आस पास के आधा दर्जन से ज्यादा किसानों को अपने खेतों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होने लगा, जिससे धान की पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इस अतिरिक्त आय से किसानों के जीवन स्तर में सुधार होने लगा है। इतना ही नहीं, तालाब से निकाली गई मिट्टी का उपयोग सड़क के किनारे तटबंध बनाने और सड़क को मजबूत करने में भी किया गया। खरपोली तालाब का यह पुनरुद्धार कार्य सामूहिक प्रयास और मनरेगा की मदद से ग्रामीण जीवन में समृद्धि लाने का एक सफल उदाहरण बन गया।

kgnews

Recent Posts

CG : CRPF ने बीजापुर में नक्सलियों का विस्फोटक किया जब्त …

CG : CRPF ने बीजापुर में नक्सलियों का विस्फोटक किया जब्त …

बीजापुर। सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने…

9 minutes ago
CG : पुलिस भर्ती : गर्भावस्था पर फिजिकल टेस्ट टालने के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश …

CG : पुलिस भर्ती : गर्भावस्था पर फिजिकल टेस्ट टालने के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान गर्भवती होने के कारण शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल…

12 minutes ago
राजनांदगांव : गिट्‌टी का अवैध परिवहन करते हुए दो हाइवा जब्त …

राजनांदगांव : गिट्‌टी का अवैध परिवहन करते हुए दो हाइवा जब्त …

राजनांदगांव| खनिज विभाग की टीम ने गिट्‌टी के अवैध परिवहन में लगे दो हाइवा वाहनों…

17 minutes ago
राजनांदगांव : 15 हजार हितग्राहियों को शक्कर का आवंटन नहीं …

राजनांदगांव : 15 हजार हितग्राहियों को शक्कर का आवंटन नहीं …

राजनांदगांव l पीडीएस की दुकानों से जिले के अंत्योदय राशन कार्डधारियों को चार माह से…

19 minutes ago
माननीय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का किया पोस्टर विमोचन, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना

माननीय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का किया पोस्टर विमोचन, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना

माननीय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का किया पोस्टर विमोचन, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि…

22 minutes ago
राजनांदगांव : विस अध्यक्ष डॉ. सिंह, आज व कल जिले के प्रवास पर …

राजनांदगांव : विस अध्यक्ष डॉ. सिंह, आज व कल जिले के प्रवास पर …

राजनांदगांव | विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 11 व 12 जुलाई को जिले के प्रवास…

27 minutes ago