CG : ग्राम पंचायतों में करोड़ों का घोटाला, कई सचिव सस्पेंड …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला में पदस्थ आठ पंचायत सचिवों को सस्पेंड कर दिया गया है। सभी पर 15वें वित्त आयोग की राशि से 1.19 करोड़ को गलत तरीके से वेंडरों को भुगतान करने का आरोप है। यह शिकायत सामने आने के बाद जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी ने आठों सचिवों को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में जांच भी की जा रही है।

दरअसल, अलग अलग ग्राम पंचायत सचिवों के द्वारा लाखों के अनियमितता भुगतान की शिकायत सामने आई थी। जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी ने मामले में जांच के आदेश दिए। जांच में पता चला कि तेन्दुमुढ़ा के सचिव उमा शंकर उपाध्याय के द्वारा 29.98 लाख, नेवरी नवापारा के भैयालाल करसायल के द्वारा 26.13, ठाड़पथरा के नान्हूदास बघेल के द्वारा 23.26 लाख , आमाडोब के ओंकार भानू 10.91 लाख, पूटा के रतन सिंह 10.72 लाख, आमगांव के राधेश्याम मरावी 6.40 लाख, साल्हेघोरी के राजकुमार शर्मा के द्वारा 6.69 लाख, हर्राटोला के त्रिलोक सिंह के द्वारा 5.47 लाख रूपए वेंडरों को नियमों के विरूद्ध भुगतान किया गया।

मामले को संज्ञान लिया गया और सभी 8 सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान सचिवों का मुख्यालय जनपद पंचायत गौरेला रहेगा। साथ ही उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। एक साथ आठ पंचायत सचिवों के निलंबन की कार्रवाई से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

kgnews

Recent Posts

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

सलामतपुर/रायसेन. जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में महज 10 दिनों के भीतर दो युवतियों और…

54 minutes ago
सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

गरियाबंद. किडनी पीड़ितों की वजह से चर्चित सुपेबेड़ा को आखिरकार साफ पानी नसीब होगा। सुशासन…

1 hour ago
जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर. खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक…

2 hours ago
नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

3 hours ago
MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…

3 hours ago
हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

4 hours ago