छत्तीसगढ़

CG : ग्राम बड़ेसाजापाली शिविर में 12 पशुओं का उपचार, 10 पशुओं को कृमिनाशक, 16 को औषधि वितरण तथा 378 पशुओं का टीकाकरण किया गया

महासमुंद, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशानुसार 14 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक पशु कल्याण जागरूकता माह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत आधुनिक पशुपालन पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पशु कल्याण को प्रोत्साहित करना तथा पशुधन की उत्पादकता और स्वास्थ्य में सुधार लाना है। साथ ही किसानों को सतत कृषि एवं सर्वोत्तम पशुपालन पद्धतियों के संबंध में शिक्षित किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला महासमुंद के विकासखंड बसना अंतर्गत ग्राम बड़ेसाजापाली में पशु कल्याण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 पशुपालकों की उपस्थिति में कुल 12 पशुओं का उपचार, 10 पशुओं को कृमिनाशक दवा का पान, 16 पशुओं में औषधि वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त 378 पशुओं में पीपीआर एवं एलएसडी रोगों के विरुद्ध टीकाकरण किया गया।

शिविर के दौरान पशुपालकों को पशुओं के समुचित रख-रखाव, संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण तथा रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने पशु कल्याण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पशुपालकों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाने की अपील की। पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जिले के समस्त विकासखंडों में पशु कल्याण जागरूकता माह के अंतर्गत निरंतर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक पशुपालक लाभान्वित हो सकें।

kgnews

Recent Posts

CG : ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक से कारोबार करना होगा आसान, साय सरकार का विशेष कदम …

CG : ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक से कारोबार करना होगा आसान, साय सरकार का विशेष कदम …

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने बड़े उद्योग घराने के छोटे उद्योगों पर भी जिस प्रकार…

4 minutes ago
CG : हाथी हमले में महिला की मौत …

CG : हाथी हमले में महिला की मौत …

रायगढ़। जिले में हाथियों के गढ़ माने जाने वाले धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में हाथी और…

8 minutes ago
CG : डॉ खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित …

CG : डॉ खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि विभाग द्वारा प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2026 के…

11 minutes ago
CG : करंट की घटना, नौजवान की मौत …

CG : करंट की घटना, नौजवान की मौत …

मुंगेलीl आधी रात करंट लगने से एक युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय…

14 minutes ago
CG : महामाया मंदिर में बिक रहे प्रसाद पर बड़ा खुलासा, लैब जांच में मोतीचूर के लड्डू फेल …

CG : महामाया मंदिर में बिक रहे प्रसाद पर बड़ा खुलासा, लैब जांच में मोतीचूर के लड्डू फेल …

सरगुजा। अंबिकापुर स्थित प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर के आसपास बिक रहे प्रसाद को लेकर एक…

24 minutes ago
CG : स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन …

CG : स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन …

दुर्ग। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के संकार्य प्रभाग के निर्देशानुसार मनाए जा…

30 minutes ago