CG : घर में लगी भीषण आग, अंदर सो रहे थे परिवार के चार सदस्य …
सूरजपुर। जिले के पम्पापुर ग्राम पंचायत के झारपारा मोहल्ले में एक घर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में सो रहे परिवार के चार सदस्यों को अपनी जान बचाकर बाहर भागना पड़ा। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था। आग की लपटों और धुएं को देखकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में सहयोग किया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस और प्रशासनिक टीम मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था। फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। अम्बिकापुर में चोरी की वारदात सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर आम तोड़ना उस समय एक युवती को भारी पड़ गया, जब चोर उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गए। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलजोरा निवासी सीता तिवारी, पिता जवाहर लाल तिवारी, 6 जून की शाम स्कूटी क्रमांक सीजी 15 ईजे 3606 से सलाईनगर जा रही थीं। शाम करीब 5 बजे जब वह ग्राम चलता कापू रोड पुलिया के पास पहुंचीं तो उन्होंने सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर आम तोड़ना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटीं तो स्कूटी अपने स्थान से गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी स्कूटी का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने घटना की रिपोर्ट सीतापुर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(बी) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…