बिलासपुर। तिफरा क्षेत्र में एक चश्मा विक्रेता पर आधा दर्जन लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। रंजिश में हुए इस विवाद में हमलावरों ने हॉकी का इस्तेमाल किया। घटना मारुति नेक्सा शोरूम के ठीक सामने हुई। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चांटीडीह मेलापारा निवासी गुलाटी पिता लियाकत अली चश्मा बेचने का काम करता है।

वह तिफरा स्थित नेक्सा शोरूम के सामने अपनी दुकान लगाकर चश्मा बेच रहा था। इसी दौरान मजर अली, शेफु अली, मिसम अली, शोहेल अली और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे हॉकी से गुलाटी पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के बाएं पैर, बाएं कंधे और कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद सलीम अली और सलमान अली ने बीच-बचाव कर पीड़ित की जान बचाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *