छत्तीसगढ़

CG : चाचा और भतीजा ने पार की हदें, रिश्तेदार महिला की शिकायत पर दोनों गिरफ्तार

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगी में एक महिला के घर में तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले चाचा-भतीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़िता मीना बाई गोंड़ (30 वर्ष) ने 18 मार्च को रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि सुबह 9:00 बजे, जब वह घर में खाना बना रही थी, तभी बाहर से गाली-गलौच की आवाज सुनकर बाहर आई। रति राम मरावी (69 वर्ष) और आनंद मरावी (28 वर्ष) उसे घर खाली करने की धमकी दे रहे थे और अपशब्द कह रहे थे।

जब मीना बाई ने इसका विरोध किया, तो रति राम मरावी ने टंगिया लेकर घर के छप्पर पर चढ़कर खपरैल और लकड़ी को तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया। विरोध करने पर रति राम और आनंद ने टंगिया के बेंत से पीड़िता के साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी रति राम मरावी (69 वर्ष) पीड़िता का चाचा है जबकि दूसरा आनंद मरावी (28 वर्ष) भतीजा है।

kgnews

Recent Posts

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने  "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के…

35 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय,…

35 minutes ago
जेलों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए महानिदेशक डॉ. कपूर ने किया जेल का आकस्मिक निरीक्षण

जेलों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए महानिदेशक डॉ. कपूर ने किया जेल का आकस्मिक निरीक्षण

भोपाल प्रदेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने…

40 minutes ago
अबूझमाड़ का स्वाद पहुँचा विधानसभा- अरक चावल की महक से

अबूझमाड़ का स्वाद पहुँचा विधानसभा- अरक चावल की महक से

रायपुर, अबूझमाड़ का स्वाद पहुँचा विधानसभा- अरक चावल की महक से अरक (अथवा अरवा) चावल…

40 minutes ago