छत्तीसगढ़

CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

 बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बन रहे लोग

 रायपुर, स्वच्छ ऊर्जा को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में राजनांदगांव जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर गुरुवार को जिलेभर में एक ही दिन में 100 से अधिक प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में आयोजित इन सभाओं के माध्यम से नागरिकों को सोलर रूफटॉप प्रणाली, सरकारी सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया और बिजली बिल में होने वाली बचत की विस्तृत जानकारी दी गई।


    जिले में अब तक 4 हजार से अधिक हितग्राहियों के घरों में सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इससे न केवल उनके बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर कई परिवार आर्थिक लाभ भी अर्जित कर रहे हैं। इस पहल ने आम उपभोक्ताओं को ऊर्जा उत्पादक बनने का अवसर दिया है।
    सभाओं में विद्युत विभाग, विभिन्न बैंकों और अधिकृत वेंडर्स के प्रतिनिधियों ने योजना की पात्रता, ऑनलाइन आवेदन, सब्सिडी, ऋण सुविधा तथा तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही उपस्थित नागरिकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए अधिक से अधिक पात्र परिवारों से योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया गया।


    जिला प्रशासन का मानना है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केवल बिजली बिल कम करने की पहल नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान है। यही कारण है कि जिले में विशेष जनजागरूकता अभियान लगातार जारी है, ताकि अधिकाधिक परिवार इस महत्वाकांक्षी योजना से जुड़कर आर्थिक और पर्यावरणीय दोनों स्तरों पर लाभान्वित हो सकें।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

3 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

3 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

3 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

3 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

3 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

4 hours ago