छत्तीसगढ़

CG : चिल्फी घाटी के बैगा रिसॉर्ट में बार सेवा बनी पर्यटकों का आकर्षण

पर्यटन विभाग को लाखों की कमाई

कवर्धा । कवर्धा जिले की चिल्फी घाटी में स्थित बैगा एथनिक रिसॉर्ट में पर्यटन विभाग द्वारा दो साल पहले शुरू की गई बार सेवा अब पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय हो गई है। बार की सफलता ने न सिर्फ रिसॉर्ट की विजिट बढ़ाई है, बल्कि विभाग को हर महीने लाखों की आमदनी भी होने लगी है।

पर्यटन विभाग के अनुसार, दिसंबर 2023 से शुरू हुई बार में हर महीने एक लाख रुपए से अधिक की शराब की बिक्री दर्ज की जा रही है। अब तक लगभग 12 लाख रुपए की शराब की खपत दर्ज की जा चुकी है। गर्मी और छुट्टियों के मौसम में यह आंकड़ा और भी बढ़ जाता है। सप्ताहांत और त्योहारों के दौरान एक दिन में 10 से 20 हजार रुपए तक की शराब की खपत हो रही है।

बार की सफलता को देखते हुए पर्यटन विभाग अब मैनपाट, कोंडागांव, चित्रकोट, जशपुर और बार नवापारा के रिसॉर्ट्स में भी इसी तरह की सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इन स्थानों पर बार संचालन के लिए जरूरी लाइसेंस पहले ही तैयार किए जा चुके हैं।

मोटल्स में भी मिली रफ्तार
दुर्ग, रायगढ़ और कोरिया जिले में लीज पर संचालित मोटल्स में भी बार सेवा शुरू होते ही पर्यटकों की संख्या में तेजी आई है। इन स्थानों पर स्थानीय लोग भी बार सुविधा का लाभ ले सकते हैं, जिससे संचालकों को शराब बिक्री से अच्छा मुनाफा हो रहा है।

अब चिल्फी रिसॉर्ट भी जाएगा लीज पर

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने बताया कि चिल्फी घाटी के बैगा एथनिक रिसॉर्ट में फिलहाल बार का संचालन विभाग खुद कर रहा है, लेकिन इसे भी जल्द लीज पर देने की योजना है। दुर्ग और रायगढ़ के मोटल्स में पहले ही निजी संचालकों ने लाइसेंस लेकर बार शुरू कर दिए हैं।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : तालाब में कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत…

राजनांदगांव : तालाब में कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत…

राजनांदगांव | शहर के प्रमुख तालाब कचरा डाला जा रहा है। इससे तालाब गंदे हो…

3 minutes ago
CG : BJP का महाजनसंपर्क अभियान आज से शुरू …

CG : BJP का महाजनसंपर्क अभियान आज से शुरू …

रायपुर. केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

12 minutes ago
CG : करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, कारोबारी की पत्नी और साले गिरफ्तार …

CG : करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, कारोबारी की पत्नी और साले गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर शिकायतों की गंभीरता और…

16 minutes ago
राजनांदगांव : पहल : जीवनभर शिक्षा को समर्पित रहे अब देह भी करेंगे विद्यार्थियों के नाम…

राजनांदगांव : पहल : जीवनभर शिक्षा को समर्पित रहे अब देह भी करेंगे विद्यार्थियों के नाम…

राजनांदगांव , शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ा एक प्रेरक उदाहरण पेश करते हुए शहर के…

36 minutes ago
नगरीय विकास एवं आवास विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति: वित्तीय अनियमितताओं और कर्तव्यहीनता पर कार्यवाही

नगरीय विकास एवं आवास विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति: वित्तीय अनियमितताओं और कर्तव्यहीनता पर कार्यवाही

नगरीय विकास एवं आवास विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति: वित्तीय अनियमितताओं और कर्तव्यहीनता पर कार्यवाही…

37 minutes ago
राजनांदगांव : राधा-माधव चरित्र का मनन मानव कल्याण का मार्ग…

राजनांदगांव : राधा-माधव चरित्र का मनन मानव कल्याण का मार्ग…

राजनांदगांव , श्रीसत्यनारायण मंदिर समिति के द्वारा आयोजित 16 दिवसीय पुरुषोत्तम मास सत्संग महोत्सव के…

44 minutes ago