छत्तीसगढ़

CG : ’छत्तीसगढ़ के लाल अनीमेश कुजुर ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड’

’नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं’

रायपुर, छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवा एथलीट अनीमेश कुजुर ने रांची में आयोजित नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप 2026 में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.15 सेकेंड का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष और गौरव का वातावरण है। अनीमेश कुजुर की इस ऐतिहासिक सफलता पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि अनीमेश ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से न केवल नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ की नई पहचान बना रहे हैं। चौधरी ने कहा कि अनीमेश कुजुर की यह उपलब्धि राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि प्रतिभा एवं निरंतर प्रयास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समस्त छत्तीसगढ़वासियों को अनीमेश पर गर्व है तथा विश्वास है कि वे आने वाले समय में भी देश और प्रदेश का नाम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहेंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास : बीजेपी …

CG : प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास : बीजेपी …

रायपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर के…

8 minutes ago
मोहला : डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड सस्पेंड, सागौन लकड़ी बेचने का आरोप …

मोहला : डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड सस्पेंड, सागौन लकड़ी बेचने का आरोप …

मोहला। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के देववाडवी सर्किल के टाटेकसा कक्ष क्रमांक 751 के…

12 minutes ago
CG : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समेत 6 की मौत, सरगुजा में सड़क हादसे …

CG : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समेत 6 की मौत, सरगुजा में सड़क हादसे …

सरगुजा। सरगुजा संभाग में सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना…

16 minutes ago
CG : प्रेमी के साथ भागी फिर लौट आई महिला, अब पति का किया मर्डर …

CG : प्रेमी के साथ भागी फिर लौट आई महिला, अब पति का किया मर्डर …

बिलासपुर. झारखंड की रहने वाली महिला अपने पति को बिलासपुर लेकर आई, और अपने प्रेमी…

20 minutes ago
सूरज दूर होने के बावजूद धरती पर क्यों बढ़ रही गर्मी? जानिए नौतपा और हीटवेव का असली विज्ञान

सूरज दूर होने के बावजूद धरती पर क्यों बढ़ रही गर्मी? जानिए नौतपा और हीटवेव का असली विज्ञान

 भोपाल  मई का आखिरी हफ्ता शुरू होने वाला है और जून बस आने वाला है.…

1 hour ago
सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ

सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ

रायपुर सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ नगर निगम कोरबा क्षेत्र के…

11 hours ago