छत्तीसगढ़

CG : छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : निर्वाचन प्रक्रिया एवं प्रथम सम्मिलन की तिथियां घोषित

कोरिया, छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव 2025 की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं जिला पंचायतों के नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों के पदभार ग्रहण एवं प्रथम सम्मिलन की तैयारियां जोरों पर हैं।

पंचायत संचालनालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 27 फरवरी 2025 को ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंचों के निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। ग्राम पंचायतों में प्रथम सम्मिलन एवं उपसरपंच चुनाव राज्य सरकार के निर्देशानुसार, ग्राम पंचायतों का प्रथम विशेष सम्मिलन 3 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें नव-निर्वाचित पंच और सरपंच पदभार ग्रहण करेंगे। इसके बाद, ग्राम पंचायत के उपसरपंच का निर्वाचन 8 मार्च 2025 को किया जाएगा, जिसकी अधिसूचना उसी दिन जारी होगी।

जनपद पंचायत और जिला पंचायत के निर्वाचन से संबंधित अधिसूचना भी 27 फरवरी 2025 को प्रकाशित की जाएगी। इसके तहत जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव 4 मार्च 2025 को होगा और उसी दिन इसकी अधिसूचना जारी होगी। इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव 5 मार्च 2025 को होगा और उसकी अधिसूचना भी उसी दिन जारी की जाएगी। जनपद पंचायत का प्रथम सम्मिलन 7 मार्च 2025 और जिला पंचायत का प्रथम सम्मिलन 10 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 के प्रावधानों के अनुसार, निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों का निर्वहन विधिक प्रक्रिया के तहत करना होगा। पंचायतों के प्रथम सम्मिलन में संबंधित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। राज्य सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करें।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

8 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

8 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

8 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

9 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

9 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

9 hours ago