छत्तीसगढ़

CG : छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी …

रायपुर । दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है, लेकिन छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अभी भी सामान्य से कमजोर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कम रहीं, जबकि दक्षिणी जिलों में मध्यम वर्षा दर्ज की गई। अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।
वायुमण्डलविज्ञान

प्रदेश में अब भी सामान्य से 18% कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अब तक सामान्य से 18 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। गुरुवार को रायपुर के माना में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बीते 24 घंटों में गंगालूर में 3 सेमी, दंतेवाड़ा, करपावंड, पेण्ड्रा रोड, गीदम, लोहंडीगुड़ा और सकोला में 2-2 सेमी तथा रेंगाखार कला, बस्तर, मरवाही, धानोरा, डोंगरगढ़, धबहारपुर और भैरमगढ़ में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

इन मौसम प्रणालियों का दिखेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका अनूपगढ़, रोहतक, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, फुरसतगंज, डेहरी, धनबाद, बांकुरा और दीघा होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र और उससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके अगले 24 घंटों में उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते हुए कमजोर पड़ने की संभावना है।

रायपुर में आज ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर और सरगुजा जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के बीच सतर्कता बरतने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…

20 minutes ago

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अतिथि…

24 minutes ago
कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

दतिया दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है.…

25 minutes ago
CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सर्प काटने, तालाब एवं डबरी में…

1 hour ago
CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

उत्तर बस्तर कांकेर, वर्षाकाल के दौरान पहंुचविहीन क्षेत्रों के नागरिकों को राशन की उपलब्धता सुनिश्चित…

1 hour ago