रायपुर. दीपावली में इस बार आबकारी विभाग ने शासन का खजाना भर दिया है. रायपुर जिले में इस दिवाली में लगभग 61 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई है. यह शराब धनतेरस से लेकर भाईदूज के दूसरे दिन तक यानी 6 दिनों में बिकी है. शराब की इस बिक्री ने एक बार साबित कर दिया है कि रायपुर जिले में पियक्कड़ों की तादात अन्य जिलों की तुलना में कहीं ज्यादा है. हालांकि पिछली दिवाली की तुलना में शराब की बिक्री में इस बार एक प्रतिशत की कमी आई है.
सामान्य दिन की तुलना में दोगुनर बिक्री
आबकारी विभाग के जिला अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि रायपुर जिले में इस बार की दीपावली पर शराब की जमकर बिक्री हुई है. इससे विभाग का खजाना भी भरा है. सामान्य दिनों में प्रतिदिन जिले में लगभग 5 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री होती है. इस तरह 6 दिनों में लगभग 30 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री होती, लेकिन दिवाली में शराब की बिक्री दोगुनी हो जाती है. यही वजह है कि दिवाली के 6 दिनों में लगभग 61 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई है, जो सामान्य दिन की तुलना में दोगुनी है. धनतेरस के दूसरे दिन सबसे ज्यादा 11 करोड़ 39 लाख की शराब बिकी
त्योहार के दौरान धनतेरस के दूसरे दिन सबसे अधिक शराब की बिक्री हुई है. इस दिन 11 करोड़ 39 लाख 3 हजार 4 सौ रुपए की शराब की बिक्री हुई है. इसके अलावा अन्य 5 दिनों में 8 करोड़ से लेकर 10 करोड़ से अधिक की बिक्री हुई है.
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…
रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…
रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…
रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…