छत्तीसगढ़

CG : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सुबह और शाम के वक्त ठंड का अहसास सास हो रहा है. इससे आगामी दिनों में राहत मिलने की संभावना है. तापमान अगले 48 घंटों में बढ़ने वाला है. मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना जताई है.

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 05.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया. कहीं पर भी बारिश दर्ज नहीं की गई है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में बना स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र वहीं बना हुआ है.

इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 9.4 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है और ऊंचाई के साथ उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है. इसके अलावा, पूर्वी हवाओं में एक द्रोणिका 85 डिग्री पूर्वी देशांतर और 10 डिग्री उत्तरी अक्षांश के दक्षिण में समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर सक्रिय है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत के ऊपर औसत समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 135 नॉट की रफ्तार वाली उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी बनी हुई है.

राजधानी रायपुर में शनिवार को धुंध छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है.

kgnews

Recent Posts

CG : सावधान! छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, जानें कब से धीमी होगी रफ्तार …

CG : सावधान! छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, जानें कब से धीमी होगी रफ्तार …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…

2 minutes ago
CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत: संजय श्रीवास्तव …

CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत: संजय श्रीवास्तव …

रायपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम…

7 minutes ago
CG : दुर्ग में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर लूट की वारदात …

CG : दुर्ग में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर लूट की वारदात …

दुर्ग-भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में घर में घुसकर बदमाश ने बुजुर्ग दंपती को धारदार…

24 minutes ago
इंदौर में 5 ब्लैक स्पॉट खत्म, लेकिन 5 नए बने हादसों के हॉटस्पॉट; रालामंडल चौराहा सबसे खतरनाक

इंदौर में 5 ब्लैक स्पॉट खत्म, लेकिन 5 नए बने हादसों के हॉटस्पॉट; रालामंडल चौराहा सबसे खतरनाक

इंदौर  इंदौर शहर में सड़क सुरक्षा की तस्वीर चिंता बढ़ाने वाली है। एक ओर यातायात…

40 minutes ago
CG : आज सीएम विष्णु देव साय रमन सिंह से मुलाकात करेंगे …

CG : आज सीएम विष्णु देव साय रमन सिंह से मुलाकात करेंगे …

रायपुर: सीएम विष्णु देव साय आज पूर्वाह्न स्पीकर रमन सिंह से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात…

1 hour ago
ICMR Report: कोरोना के बाद बदली लोगों की लाइफस्टाइल, नींद की गोलियों की बिक्री में बड़ा उछाल

ICMR Report: कोरोना के बाद बदली लोगों की लाइफस्टाइल, नींद की गोलियों की बिक्री में बड़ा उछाल

जबलपुर   भागदौड़ और तनावभरी जीवनशैली के बीच पर्याप्त नींद न लेना लोगों की सेहत के…

1 hour ago