छत्तीसगढ़

CG : छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या में वृद्धि, 17 से बढ़कर 35 हुई …

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप आज गुरुवार काे प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के दो साल पूरे होने पर विभाग की दो सालों की उपलब्धियां गिनाई है। साथ ही आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी साझा की। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि दो वर्षों में हर विभाग ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

वन विभाग की जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सघन वनों में 70 प्रतिशत का विस्तार हुआ है, करीब 348 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य सरकार ने वनों के संरक्षण के साथ साथ विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। 2024 में 4 करोड़ 20 लाख और 2025 में 2 करोड़ 79 लाख पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि दो वर्षों में किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत 36 हजार 896 हिग्रहियों के 62 हजार 441 एकड़ कृषि भूमि के 3 करोड़ 67 लाख पौधों को रोपित किया गया है।

इसके अलावा मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य में बाघों की संख्या में वृद्धि हुई है। वर्ष 2022 की गणना अनुसार प्रदेश में 17 बाघ थे आज 35 बाघ प्रदेश के वनों में विचरण कर रहे हैं।

प्रदेश में मानव हाथी द्वंद्व को रोकने के लिए मिनिटिंग एप्प गज संकेत बनाया गया है, जिसके माध्यम से एलिफेंट ट्रेकिंग की जानकारी SMS के माध्यम से ग्रामीणों को तत्काल उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में हाथी प्रभावित क्षेत्रों में 545 सदस्यों का 90 हाथी मित्र दल का गठन किया गया हैं,

मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत 69 चयनित मार्गों में 69 बसों का संचालन किया जा रहा है, इससे 450 नए गांवों तक पहली बार यात्री बस सुविधा पहुंच रही है। आने वाले दिनों में इसके तहत 200 बसें चलाने की योजना है।

वर्ष 2025 में करीब 15 हजार सड़क दुर्घटनाएं हुई इसमें 6,700 लोगों की मौत हुई है, केदार कश्यप ने बताया कि अभी तक 37 ANPR कैमरे लीकेज मार्ग में एवं 47 ANPR कैमरे चेकपोस्ट और अन्य स्थानों में लगाए गए है। मई 2023 से 31 जनवरी 2026 तक 3 लाख 2 हजार वाहनों पर कुल 135 करोड़ का चालान किया गया, जिसमें से अब तक करीब 41 . 58 करोड़ का चालान जमा किया जा चुका है।

kgnews

Recent Posts

CG में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP समेत कई अधिकारियों के तबादले

CG में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP समेत कई अधिकारियों के तबादले

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और…

16 minutes ago
MP Weather Update: प्रदेश में सामान्य से 16% कम बारिश, 90% हिस्से में अगले 4 दिन हल्की वर्षा का अनुमान

MP Weather Update: प्रदेश में सामान्य से 16% कम बारिश, 90% हिस्से में अगले 4 दिन हल्की वर्षा का अनुमान

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय तो है, लेकिन तेज बारिश का दौर…

26 minutes ago
CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

रायपुर । यूरो कंपनी से जुड़े करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले…

27 minutes ago
CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कृषि विभाग द्वारा प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2026 हेतु जिले…

29 minutes ago
CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

रायपुर । राजधानी के सप्रे मैदान एवं डिग्री गर्ल्स कॉलेज मैदान में आयोजित 'प्रथम छत्तीसगढ़…

31 minutes ago
CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

प्रदूषण नियंत्रण के साथ भू-जल संवर्धन को भी मिल रहा बढ़ावा बालोद । स्वच्छ भारत…

39 minutes ago