छत्तीसगढ़

CG : छत्तीसगढ़ में मिलेगी खास सुविधा: आज से CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी बात …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को CM हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत होने जा रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर महानदी भवन (मंत्रालय) में कैबिनेट बैठक के बाद मेंस सेवा का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद वह हेल्पलाइन कॉल सेंटर का अवलोकन भी करेंगे. प्रदेश के नागरिकों को अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री सचिवालय तक पहुंचाने का आसान जरिया मिलेगा. सीएम हेल्पलाइन पर आम जनता अपनी अलग-अलग समस्याओँ और शिकायतों को दर्ज करा सकेंगे. सफाई सेवाओं में लापरवाही, पेंशन से जुड़ी समस्याओं, पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने से इनकार करने, सरकारी कर्मचारियों द्वारा रिश्वत की मांग या बुज़ुर्गों के साथ दुर्व्यवहार जैसी शिकायतों को दर्ज करा पाएंगे. वहीं आधिकारिक पोर्टल पर अपने शिकायत का स्टेटस भी चेक कर सकेंगे. कोई नागरिक वंचित न रहे, इसलिए सुविधा के लिए सीएम हेल्पलाइन की टोल-फ्री नंबर 1076 पर आप कॉल कर के शिकायत दर्ज कराने के अलावा वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और WhatsApp चैटबॉट के जरिए भी शिकायत दे सकते हैं. सरकार का उद्देश्य केवल शिकायतों का औपचारिक निपटारा करना नहीं, बल्कि निर्धारित समयसीमा के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है.

kgnews

Recent Posts

पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक फसल छोड़ अपनाई करेले की आधुनिक खेती महासमुंद के प्रगतिशील किसान दीपक को हुआ…

32 minutes ago
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा स्वास्थ्य, शिक्षा,…

40 minutes ago
नर्मदापुरम में भूकंप से कांपी धरती, 3.8 तीव्रता के झटकों से दहशत में ग्रामीण

नर्मदापुरम में भूकंप से कांपी धरती, 3.8 तीव्रता के झटकों से दहशत में ग्रामीण

नर्मदापुरम  नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक के ग्राम चिचवानी और छीतापुरा क्षेत्र में सोमवार रात…

42 minutes ago
राजनांदगांव : जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन …

राजनांदगांव : जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन …

राजनांदगांव । जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार 10 जून को राजनांदगांव…

46 minutes ago
राजनांदगांव : लोक संगीत के पुरोधा खुमान लाल साव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि …

राजनांदगांव : लोक संगीत के पुरोधा खुमान लाल साव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि …

राजनांदगांव । मितान छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार कल्याण संघ के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के…

57 minutes ago
CG : योग से निखरता है सौंदर्य और बढ़ती है प्राकृतिक चमक : शहनाज हुसैन …

CG : योग से निखरता है सौंदर्य और बढ़ती है प्राकृतिक चमक : शहनाज हुसैन …

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ और ‘हर्बल क्वीन’ के नाम से प्रसिद्ध शहनाज हुसैन…

1 hour ago