CG : छत से गिरकर युवक की मौत, युवती गंभीर—प्रेम प्रसंग की आशंका…

बिलासपुर । शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित अभिलाषा परिसर की EWS बिल्डिंग में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तीन मंजिला इमारत की छत से एक युवक और युवती के गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल भेजा गया। युवती को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। मृत युवक की पहचान चिरंजीव उर्फ चिंटू पांडेय (23) के रूप में हुई है, जो एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था और साथ ही फूड डिलीवरी का काम भी करता था। घायल युवती का नाम गरिमा सिंह (22) बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी अन्य परिस्थिति में दोनों छत से गिरे। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

इस घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी।

kgnews

Recent Posts

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा…

59 minutes ago

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

धार   अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई हाईवे पर सफर कर रहे हैं और धामनौद इलाके…

1 hour ago
मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

भोपाल मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून अब विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में…

2 hours ago
​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का 'सख्त': राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी…

3 hours ago