पेंड्रा। पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी। इस मामले में विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड, एकता अग्रवाल ने दोनों आरोपियों, गंगा राम चौधरी (20 वर्ष) और नरेश चौधरी (18 वर्ष) को आजीवन कारावास और एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
अभियोजन के अनुसार, शादी समारोह में शामिल होने आई नाबालिग छात्रा के साथ दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। परिजनों को बालिका संदिग्ध हालत में मिली, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और थाने में शिकायत दर्ज की गई। पेंड्रा थाना प्रभारी ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया।
प्रकरण की विवेचना निरीक्षक नवीन कुमार बोरकर ने की, जबकि शासन की ओर से पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने की। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को धारा 376, 376(2)(ढ), और 323 भादवि के तहत दोषी पाया और सजा सुनाई।
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…
भोपाल भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…