बिलासपुर। तखतपुर थाना प्रभारी का बड़ा कारनामा सामने आया है. उसने रिपोर्ट दर्ज करने पहले महिला से 30 हजार रुपए वसूले फिर दूसरी ओर आरोपी को मुचलके पर छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपए की उगाही कर ली. मामले की जानकारी होने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने टीआई को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है.
तखतपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला छेड़छाड़ और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची थी. पहले महिला की रिपोर्ट दर्ज करने से टीआई आनाकानी करता रहा, फिर तीस हजार रुपए की मांग की. इस पर पीड़िता ने 10 हजार रुपए उसे दिया और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बाकी रकम देने की बात कही. इस मामले में टीआई ने एक आरोपी को पकड़ा और उसके खिलाफ लूट की धारा न लगाने 20 हजार रुपए लिया और उसे मुचलके पर छोड़ दिया. इस घटना की शिकायत पीड़ित महिला और उसके पति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की. इस पर नाराज एसएसपी ने टीआई को जमकर फटकारा और वसूली की रकम महिला को दिलवाई. इसके साथ ही टीआई अनिल अग्रवाल को लाइन अटैच करते हुए उसके स्थान पर विवेक पांडेय को तखतपुर थाना प्रभारी बनाया गया है.
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…